40 साल का 'बुजुर्ग' या फिर चीता! फाफ डु प्लेसिस के कैच से हैरत में दुनिया, वायरल हुआ वीडियो

Faf Du Plessis: अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। 13 जून को खेले गए मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस ने शानदार कैच लपका और चर्चा में आ गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Cricket News (36)

Faf du Plessis: अमेरिका में चल रही मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है। दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 13 जून को एमआई न्यूयॉर्क और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। सुपर किंग्स ने 3 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि टेक्सास की जीत से ज्यादा चर्चा फाफ डु प्लेसिस के कैच की हो रही है। 40 साल की उम्र में फाफ ने अद्भुत कैच पकड़कर समा बंधा दिया और महफिल लूट ली। जिसका वीडियो भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन

फाफ का दमदार कैच

एमआई न्यूयॉर्क की टीम इस मैच में लक्ष्य का पीछा कर रही थी। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे माइकल ब्रेसवेल ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। हालांकि वह अपने शॉट को मंजिल तक नहीं पहुंचा सके और मिडविकेट की दिशा में फाफ डु प्लेसिस के हाथों आउट हो गए। फाफ ने हवा में चीते की तरह छलांग लगाते हुए अद्भुत कैच पकड़ लिया, जिसके बाद दुनिया में मौजूद क्रिकेट फैंस हैरान रह गए।

विज्ञापन

40 साल की उम्र में फाफ का इस प्रकार से कैच पकड़ना काबिले तारीफ है। उन्होंने अपनी तेज तर्रार फील्डिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शायद फाफ के ही इस कैच से मैच का पासा पलट गया और टेक्सास ने अपने पहले ही मुकाबले में जीत हासिल कर ली। हालांकि वे बल्लेबाजी में 18 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

फाफ डु प्लेसिस मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से कप्तानी भी कर रहे हैं। इस मैच में सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185/6 रन बनाए थे। टीम की ओर से डवेन कॉन्वे ने 44 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा केल्विन सैवेज ने 34 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। न्यूयॉर्क को 3 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ