Nassau County International Stadium: टी20 विश्व कप 2024 का 2 जून को आगाज होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। इस दिन टीम इंडिया का सामना आयरलैंड से होगा। इसके बाद 9 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। यह भिड़ंत न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में आइए इस स्टेडियम के बारे में जानते हैं।
इस फर्म ने किया स्टेडियम डिजाइन
34,000 सीटों वाला यह स्टेडियम दुनिया का पहला मॉड्यूलर क्रिकेट स्टेडियम है। यह 8 टी20 विश्व कप 2024 मैचों की मेजबानी करेगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अनुसार स्टेडियम का काम जनवरी 2024 में शुरू हुआ और मई 2024 तक यह पूरा हो जाएगा। स्टेडियम को आर्किटेक्ट फर्म पॉपुलस ने डिजाइन किया है, जिसने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को डिजाइन किया था। पॉपुलस ने न्यूयॉर्क में यांकी स्टेडियम और लंदन में इंग्लिश प्रीमियर लीग स्थल, टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम को भी डिजाइन किया है।
फ्लोरिडा में तैयार हुई पिच
नासाउ काउंटी स्टेडियम का विकेट ड्रॉप-इन स्क्वायर होगा जैसा कि ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड ओवल और न्यूजीलैंड में ईडन पार्क में उपयोग किया जाता है। पिच को फ्लोरिडा में तैयार किया जाएगा और मई की शुरुआत में सड़क मार्ग से न्यूयॉर्क ले जाया जाएगा। पिचों के विकास का नेतृत्व एडिलेड ओवल के प्रमुख क्यूरेटर द्वारा किया जा रहा है। आउटफील्ड को अमेरिका स्थित स्पोर्ट्स टर्फ विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया जा रहा है।
20 टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
टी20 विश्व कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से कर रहा है। अमेरिका में 3 मैदानों पर मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें नासाउ काउंटी स्टेडियम के अलावा फ्लोरिडा का ब्रोवार्ड काउंटी क्रिकेट स्टेडियम और टेक्सास का ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम शामिल है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों के बीच खिताब के लिए 55 मुकाबले खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हार्दिक पांड्या ने बढ़ाई सिलेक्टर्स की चिंता, विकेटकीपर्स की रेस में पिछड़े संजू सैमसन
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अब तक नहीं सुलझी पेसर्स की गुत्थी, जानें बुमराह के अलावा किसे मिलेगा मौका
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines