SRH vs RCB: आईपीएल 2026 में 22 मई को खेले गए मुकाबले में आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे, लेकिन आरसीबी 200 रन ही बना सकी. हालांकि हैदराबाद को जीत के बाद भी फायदा नहीं हुआ है और अंक तालिका में वह तीसरे स्थान पर ही रह गई. हालांकि आरसीबी हार के बाद भी अंक तालिका में टॉप पर है.
जीत कर भी हार गई हैदराबाद
लीग स्टेज में हैदराबाद का सफर अंक तालिका में नंबर 3 पर खत्म हो गया. ऐसे में अब हैदराबाद को फाइनल में पहुंचने के लिए 2 जीत जरूरी होगी. पहले उसे एलिमिनेटर में अंक तालिका में नंबर 4 वाली टीम से भिड़ना होगा. इसके बाद क्वालीफायर-2 में उसे मैच जीतना होगा. हालांकि आरसीबी और जीटी को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे. अगर आरसीबी या गुजरात क्वालीफायर-1 में जीत जाती है तो उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा.
वहीं, अगर आरसीबी और जीटी को पहले क्वालीफायर में हार मिलती है तो उसे एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ना होगा. ऐसे में आरसीबी को फाइनल में पहुंचने के लिए एक मैच जीतने होंगे, जबकि हैदराबाद को फाइनल में पहुंचने के लिए एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 दोनों जीतना होगा. इस लिहाज से हैदराबाद, आरसीबी के खिलाफ मैच जीतकर भी हार गई.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान
ऐसा था मैच का हाल
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी, जबकि ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन बनाए थे. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों में 51 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 20 ओवर में 200 रन ही बना सकी. आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 39 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा विराट कोहली ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होंगे रोहित शर्मा? ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं टीम इंडिया में उनकी जगह
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
19 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines