शार्दुल ठाकुर इस विदेशी टीम में होंगे शामिल, टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद लिया बड़ा फैसला!

Shardul Thakur: भारतीय टीम से नजरअंदाज होने के बाद शार्दुल ठाकुर नई टीम में शामिल होने जा रहे हैं। वह अब विदेश में अपने प्रदर्शन से भौकाल काटेंगे।

Team India (87)

Shardul Thakur: भारत के स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर इन दिनों रणजी ट्रॉफी में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। स्टार खिलाड़ी को भारतीय टीम में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जगह नहीं मिली है। लेकिन अब शार्दुल जल्द ही काउंटी चैंपियनशिप के लिए एसेक्स टीम में शामिल होने वाले हैं। शार्दुल का ये फैसला उन्हें भारतीय टीम में वापसी करने के लिए मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन

साल 2023 में हुए ड्रॉप

शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए वनडे और टेस्ट आखिरी बार साल 2023 में खेला था। लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। खराब फॉर्म की वजह से उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि शार्दुल ने साल 2023 में भारत के लिए आईसीसी इवेंट में भी भाग लिया था। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे। फिलहाल उनकी वापसी भारतीय टीम में मुश्किल नजर आ रही है। वह मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। शार्दुल इन दिनों मुंबई की ओर से विदर्भ के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

मुंबई के लिए शार्दुल ने रणजी ट्रॉफी मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है। आखिरी 3 मैचों की बात करें तो उन्होंने बल्ले के साथ गेंद से भी धमाल मचाया है। उन्होंने आखिरी 3 मैच में 19 विकेट झटके हैं, इसके अलावा आखिरी 3 मैच में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। हालांकि काउंटी चैंपियनशिप में वह शामिल होकर अपनी वापसी का दावा भारतीय टेस्ट टीम के लिए मजबूत कर सकते हैं, क्योंकि भारतीय टीम आईपीएल 2025 के बाद 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। अगर शार्दुल इंग्लैंड की सरजमीं पर काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो वह भारतीय सेलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।

करियर पर एक नजर

शार्दुल ने भारत के लिए 11 टेस्ट मैचों में 31 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 47 वनडे मैच में उन्होंने 65 विकेट झटके हैं। वहीं 25 टी-20 मैच में उनके नाम 33 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ