हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL टेस्ट सीरीज से पहले आई गुड न्यूज, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले फैंस के लिए गुड न्यूज आई है. दोनों टीमें पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेलने वाली हैं. फिलाहल भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच चल रहा है.

विज्ञापन
Image Credit: X

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाना है. भारतीय टीम श्रीलंका पहुंचकर 7 अगस्त से 3 दिवसीय टेस्ट मैच भी खेल रही है. दोनों टीमों की निगाहें इस सीरीज पर हैं, क्योंकि WTC फाइनल के लिहाज से ये सीरीज भारत और श्रीलंका के लिए अहम है. हालांकि इस सीरीज से पहले फैंस के लिए गुड न्यूज आई है.

भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले आई गुड न्यूज

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. दोनों ही टेस्ट मैच देखने के लिए अब दर्शकों को एक भी पैसे खर्च नहीं करने होंगे. स्टेडियम पहुंचकर मैच देखने वाले दर्शकों के लिए ये टेस्ट सीरीज फ्री कर दिया गया है. ये भारत और श्रीलंका के फैंस के लिए अच्छी खबर है.

भारत में कहां देखें मुकाबला?

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. भारतीय समयानुसार करीब 10 बजे सुबह ये मुकाबले शुरू गों

विज्ञापन

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं. पलड़ा ज्यादा भारी भारत का है. भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने 7 टेस्ट जीते हैं. इसके अलावा 17 मैच ड्रॉ रहे हैं. वहीं, श्रीलंका की धरती पर दोनों टीमों की भिड़ंत 24 बार हुई है. टीम इंडिया ने 9 टेस्ट जीते हैं. जबकि 7 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. भारतीय टीम साल 2017 के बाद श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच खेलने वाली है. आखिरी बार श्रीलंका ने साल 2022 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच भारतीय सरजमीं पर खेला था. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच साल 1982 में खेला गया था.

ये भी पढ़ें: संन्यास के बाद अब इस टीम के लिए खेलेंगे अजिंक्य रहाणे

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

ये भी पढ़ें: कितनी गंभीर है शुभमन गिल की चोट? सामने आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola