England vs Pakistan Test Series: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त हो चुकी है. जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम इस सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत सकी और तीनों मुकाबलों में करारी हार का सामना किया. वहीं, इस सीरीज में एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना जो इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ.
इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच खेली गई इस तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 20 अर्धशतक लगे, लेकिन कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं पहुंच पाया. 149 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जो कम से कम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इतनी फिफ्टी लगे, मगर एक भी शतक नहीं लगा हो.
149 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की. इस तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला, लेकिन एक भी बल्लेबाज शतक नहीं जड़ सका. यहां तक कि टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले दिग्गज बल्लेबाज जो रूट भी इस सीरीज में शतक नहीं लगा सके. उन्होंने इस सीरीज में 5 पारियों में 2 अर्धशतक लगाए.
इस टेस्ट सीरीज में कुल 20 अर्धशतक लगे, लेकिन कोई भी बल्लेबाज 100 का आंकड़ा नहीं छू सका. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतने अर्धशतक लगने के बाद भी कोई बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका. इससे पहले पाकिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच 1993 में खेले टेस्ट सीरीज में 18 फिफ्टी लगे थे, लेकिन एक भी शतक नहीं लगा. वहीं, 1969 में भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में भी 9 अर्धशतक लगे थे, लेकिन एक भी सेंचुरी नहीं लगी थी. इस मामले में टॉप-5 की इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम 3 बार दर्ज है.
| सीरीज | फिफ्टी |
| इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, 2026 | 20 |
| पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, 1993 | 18 |
| भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1969 | 9 |
| पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, 1986 | 9 |
| वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2025 | 9 |
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से वैभव सूर्यवंशी का काटा पत्ता, देखें किन खिलाड़ियों को दी जगह
साऊद शकील ने खेली सबसे बड़ी पारी
इस टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील ने सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया. शकील ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में 97 रनों पारी खेली, लेकिन वह 3 रन से शतक से चूक गए. हालांकि, इस पारी के साथ वह लॉर्ड्स में टेस्ट मैच की चौथी पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पाकिस्तान बल्लेबाज बन गए. वहीं, पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद ने बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 95 रन बनाए. इसके अलावा, इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 91 रन बनाए.
72 साल बाद इंग्लैंड में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ
इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से सीरीज हार के साथ पाकिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम 72 साल बाद इंग्लैंड में क्लीन स्वीप हुई है. पाकिस्तान ने इंग्लैंड में पहली बार 1954 में पहली टेस्ट सीरीज खेली थी, लेकिन उसे कभी भी टेस्ट सीरीज के सभी मैचों में हार नहीं मिली थी.
ये भी पढ़ें- बदल गया समय, एशियन गेम्स में अब इतने बजे होंगे टीम इंडिया के मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 min agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
22 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
33 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
37 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
57 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines