ENG vs IND, 1st T20I Match: भारत का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम वापसी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. आयरलैंड के खिलाफ T20I मैच शाम 6:00 बजे से शुरू हो रहे थे लेकिन अब टीम इंडिया के मैचों का समय बदलने वाला है. इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20I मैच भारतीय समय अनुसार देरी से शुरू होगा.
कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला T20I?
भारत और इंग्लैंड के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में मैच होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच सभी पांच मैच अलग-अलग जगह हो रहे हैं और इसकी शुरुआत चेस्टर-ले-स्ट्रीट से होगी.
कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला T20I मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच यूनाइटेड किंगडम के लोकल समय अनुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा. भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला रात 10 बजे शुरू होगा. टाइम जोन के अंतर के कारण यह मैच भारतीय समय के अनुसार देर रात शुरू होगा. भारतीय फैंस को रात में जागकर मैच देखना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में नहीं खेलेंगे ये 5 खिलाड़ी! वैभव सूर्यवंशी को भी प्लेइंग 11 से बैठना पड़ सकता है बाहर
कहां देख पाएंगे ENG vs IND मैच?
इंग्लैंड और भारत के बीच पहला T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव आएगा. फैंस अलग-अलग भाषाओं में मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. फैंस मोबाइल, स्मार्ट टीवी या अन्य डिवाइस पर Sony LIV के जरिए भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
भारत और इंग्लैंड का T20I स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
इंग्लैंड का स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड.
ये भी पढ़ें:- क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड IPS पिता पर FIR दर्ज, लगा मारपीट और बंधक बनाने का गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
43 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines