इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में नहीं खेलेंगे ये 5 खिलाड़ी! वैभव सूर्यवंशी को भी प्लेइंग 11 से बैठना पड़ सकता है बाहर

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई को पहला T20I मैच खेला जाएगा. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया अपने प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन में कुछ बदलाव कर सकती है. आइए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो शायद इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में बाहर बैठ सकते हैं.

vaibhav sooryavanshi shreyas iyer (3)

कुछ खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका! (Image: AI Generated)

Team India: भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. अब टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होने जा रही है. दोनों देशों के बीच 1 जुलाई से 5 मैचों की T20I सीरीज शुरू होने वाली है. श्रेयस अय्यर के कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। अब वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतकर शानदार वापसी करना चाहेंगे. टीम इंडिया के स्क्वाड में 16 खिलाड़ी हैं और कुछ ऐसे प्लेयर हैं, जिन्हें शायद 1 जुलाई को होने जा रहे पहले T20I मैच में खेलने का मौका नहीं मिले. आइए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो संभवतः इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

1. वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं लेकिन भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने बता दिया है कि वो संजू सैमसन को अतिरिक्त मौके देना चाहते हैं. वैभव को इसी वजह से अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

2. प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा के लिए आयरलैंड के खिलाफ पहला T20I मैच अच्छा नहीं रहा. उन्होंने 4 ओवरों में 57 रन लूटा दिए. उनकी जगह दूसरे T20I में प्रिंस यादव को मौका मिला, जिन्होंने बढ़िया गेंदबाजी की. इंग्लैंड के खिलाफ भी प्रिंस खेल सकते हैं और प्रसिद्ध बाहर बैठ सकते हैं.

विज्ञापन

3. रवि बिश्नोई

वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी करेंगे. वो टीम इंडिया के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं और वापसी करते ही उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी. रवि को अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है.

4. वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में फ्लॉप साबित हुए थे. इसी वजह से उन्हें दूसरे T20I में टीम इंडिया से बाहर रखा गया है. सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ भी बाहर बैठ सकते हैं, क्योंकि टीम को अतिरिक्त स्पिनर की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

5. सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे के लिए आयरलैंड के खिलाफ अपना T20I डेब्यू भूलने लायक रहा. शेडगे को शायद इंग्लैंड के खिलाफ मौका नहीं मिले. वरुण चक्रवर्ती की वापसी के बाद टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए शेडगे को बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ