क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड IPS पिता पर FIR दर्ज, लगा मारपीट और बंधक बनाने का गंभीर आरोप

Shashank Singh: IPL स्टार शशांक सिंह और उनके पिता पर गंभीर आरोप लगे हैं. भोपाल में स्थिति थाने में दोनों पर कुक को बंधी बनाने और मारपीट करने को लेकर FIR दर्ज कराई गई है. पंजाब किंग्स के इस खिलाड़ी के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.

Shashank Singh

शशांक सिंह पर FIR दर्ज (Image: Instagram/shashanksingh027)

Shashank Singh: इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं. भोपाल के रातीबड़ थाने में शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड IPS पिता शैलेश सिंह पर मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों में FIR दर्ज की गई है. इस मामले में सिर्फ शशांक और उनके पिता ही नहीं, बल्कि ड्राइवर मिश्रा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है. कुक ने आरोप लगाया है कि उनसे जबरदस्ती काम कराया जा रहा था और जब उन्होंने काम छोड़ने की कोशिश की, तो उनका मोबाइल छीन लिया गया.

विज्ञापन

शशांक सिंह और उनके पिता पर लगे गंभीर आरोप

कुक विपेंद्र सिंह ने भोपाल में शशांक सिंह और उनके पिता शैलेश सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें शशांक के घर काम करने के लिए 15 हजार रुपये प्रतिमाह, खाना और रहने की सुविधा देने का वादा किया गया था. इसके अलावा उन्हें सरकारी नौकरी दिलवाने का भी दावा किया गया था. विपेंद्र सिंह ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि शुरुआत से ही उनपर मानसिक दबाव डालने की कोशिश की गई.

विज्ञापन

विपेंद्र ने बताया, ‘घर में पहले से एक कुक काम कर रहा था, जिसे लगातार गालियां दी जा रही थीं. माहौल देखकर मैंने काम छोड़ने का फैसला किया लेकिन वो लोग गुस्सा हो गए.’ पीड़ित ने दावा किया है कि उनका मोबाइल छीन लिया गया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सकें. शशांक सिंह, उनके पिता शैलेश सिंह और ड्राइवर मिश्रा पर कुक के साथ मारपीट करने का आरोप है. बता दें कि विपेंद्र के शरीर पर चोट के निशान भी नजर आए हैं.

विज्ञापन

भोपाल पुलिस ने कार्रवाई की शुरू

भोपाल पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मशहूर क्रिकेटर और पूर्व IPS अधिकारी का नाम FIR में होने के कारण मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच शुरू कर दी गई है और सभी गवाहों से बयान लिए जा रहे हैं. पुलिस ने जल्द से जल्द कार्रवाई करने का दावा किया है.

ये भी पढ़ें:- महा-उलटफेर! 4 बार की चैंपियन जर्मनी FIFA World Cup से बाहर, पैराग्वे ने रचा इतिहास

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ