---विज्ञापन---

खेल angle-right

भारत में होगी इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज? क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट

Ashes Series: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज 'एशेज' कभी भी इन दोनों देशों के बाहर नहीं हुई है. हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत में एशेज सीरीज की मेजबानी करने पर विचार करने के लिए तैयार है. इसको लेकर CA के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने बड़ा बयान दिया है.

---विज्ञापन---

England vs Australia Ashes Series: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली दुनिया की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित एशेज सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पांच मैचों की यह टेस्ट सीरीज हर दो साल में बारी-बारी से ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाता है. एशेज सीरीज की शुरुआत साल 1882 में हुई थी और तब से कभी भी यह सीरीज इन दोनों देशों के बाहर नहीं हुई है, लेकिन अब इस परंपरा को तोड़ते हुए इतिहास में पहली बार इसे भारत में आयोजित करने पर विचार किया जा सकता है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टॉड ग्रीनबर्ग ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे भविष्य में एशेज सीरीज को भारत में कराने के लिए तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल यह बोर्ड की मौजूदा योजनाओं का हिस्सा नहीं है, लेकिन इससे क्रिकेट के विस्तार और नए क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने का अवसर मिल सकता है.

---विज्ञापन---

भारत में हो सकता है एशेज सीरीज?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा है कि वे भविष्य में भारत में एशेज सीरीज की मेजबानी पर विचार के लिए तैयार हैं. BBC से बातचीत में ग्रीनबर्ग ने कहा, “हमें सभी संभावित विकल्पों के लिए खुले रहना चाहिए. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दोनों के साथ हमारे संबंध बेहद मजबूत हैं. भारत में क्रिकेट के लिए नए अवसर मौजूद हैं और भविष्य में उन पर विचार किया जा सकता है. हालांकि अभी हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा, “इंग्लैंड और भारत में टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता आज भी बेहद मजबूत है, जो दुनिया के कई अन्य हिस्सों से अलग है. हमारी कोशिश यही है कि इस प्रारूप को और अधिक मजबूत बनाया जाए. वैश्विक क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि साल में सिर्फ 365 दिन ही होते हैं. यदि हम सभी बड़े टूर्नामेंट और द्विपक्षीय सीरीज आयोजित करना चाहें, तो हमें शायद एक-दो महीने अतिरिक्त चाहिए होंगे.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Commonwealth Games Day 2: मेडल पर निशाना! पावरलिफ्टिंग से लेकर बॉक्सिंग में आज दिखेगा भारत का जलवा, देखें पूरा शेड्यूल

भारत में होगा BBL 2026-27 का ओपनिंग मैच

गौरतलब है कि बिग बैश लीग 2026-27 सीजन की शुरुआत भारत में होने जा रही है. टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला जाएगा. यह ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित होने वाला बिग बैश लीग के इतिहास का पहला मुकाबला होगा. यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई के बीच मजूबत क्रिकेट रिश्ते को दर्शाता है. ऐसे में भविष्य में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले एशेज सीरीज के भारत में आयोजित होने की संभावना पर विचार किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया की नई T20I सीरीज से उठा पर्दा! दिल्ली में इस टीम के खिलाफ 1-2 नहीं, खेलेंगे बैक-टू-बैक 3 मैच?

First published on: Jul 24, 2026 01:17 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola