Commonwealth Games Day 2: मेडल पर निशाना! पावरलिफ्टिंग से लेकर बॉक्सिंग में आज दिखेगा भारत का जलवा, देखें पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 की शुरुआत हो गई है. पहला दिन भारत के लिए शानदार रहा. अब सबी की नजरें दूसरे दिन पर हैं. आइए आपको दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों के पूरे शेड्यूल के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं.

Commonwealth Games 2026

Commonwealth Games 2026 (PIC Credit -X)

Commonwealth Games Day 2: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई को ग्लासगो में हो चुकी है. भारतीय दल को मीराबाई चानू ने तिरंगा थामकर लीड किया. पहला दिन भारत के लिए बढ़िया भी रहा. लॉन बॉल्स में रूपा रानी तिर्की और पिंकी की जोड़ी ने माल्टा को टाई ब्रेक में हराया. वहीं मेंस सिंगल्स में पुतुल सोनोवाल ने कनाडा के रयान बेस्टर को टाई ब्रेक में हराकर बड़ा उलटफेर किया. खैर अब सभी की नजरें कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन पर हैं. आइए आपको भारतीय दल के दूसरे दिन के पूरे शेड्यूल की जानकारी देते हैं.

विज्ञापन

तैराकी, जिम्नास्टिक और लॉन बॉल्स पर रहेंगी नजरें

भारतीय दल के लिए दूसरा दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. जिम्नास्टिक में मेंस टीम फाइनल और पर्सनल क्वालिफिकेशन देखने को मिलेगा. तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास और योगेश्वर सिंह इसमें हिस्सा लेंगे. योगेश्वर ने अभी तक खूब नाम कमाया है. फैंस उनसे इस बार मेडल की उम्मीद कर रहे हैं. दोपहर 2.30 बजे से भारतीय दल के एक्शन की शुरुआत होगी. तैराकी और पैरा तैराकी का भी अभियान शुरू होगा. मेंस 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में रवि वीरा वेंकटा भवानी कार्तिक बुडिग्ना और इमाम अली हिस्सा लेंगे. वहीं 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में सभी की नजरें श्रीहरि नटराज पर होंगी. लॉन बॉल्स में वुमेंस डबल सेक्शनल मुकाबले में पिंकी और रूपा रानी तिर्की की टक्कर साउथ अफ्रीका थाबेलो मुव्हांगो और जैकी यान्से वान रेंसबर्ग से होगी. वहीं मेंस सिंगल्स सेक्शनल में पुतुल सोनोवाल का मुकाबला सेसिल अलेक्जेंडर से होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026 से पहले भारत पर डोपिंग की मार, इस युवा खिलाड़ी का सफर हुआ खत्म

पावरलिफ्टिंग और मुक्केबाजी में भी दिखेगा दम

इस बार पैरा पावरलिफ्टिंग में मेडल की उम्मीद की जा रही है. मेंस लाइटवेट फाइनल में अशोक और परमजीत कुमार हिस्सा लेंगे. वुमेंस लाइटवेट फाइनल में जसप्रीत कौर और सुमन देवी अपना जलवा दिखाएंगी. वहीं फैंस वुमेंस हैवीवेट फाइनल में कस्तूरी राजामणि से मेडल की उम्मीद लगाकर बैठे हैं. मेंस हैवीवेट फाइनल सुधीर और झंडू कुमार हिस्सा लेने वाले हैं. हमेशा की तरह इस बार भी मुक्केबाजी में भारतीय टीम का दम दिखेगा. इसकी शुरुआत जदुमणि सिंह करने वाले हैं. मेंस 55 किलो राउंड ऑफ 32 में उनका मुकाबला स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन से होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ