टीम इंडिया की नई T20I सीरीज से उठा पर्दा! दिल्ली में इस टीम के खिलाफ 1-2 नहीं, खेलेंगे बैक-टू-बैक 3 मैच?

IND vs AFG Series Planned: भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 से पहले एक और T20I सीरीज खेलती हुई नजर आ सकती है. हालिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि दिल्ली में तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जा सकती है.

afg vs ind
1 / 6

IND vs AFG Series Planned: भारत और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गई थी. अब दोनों देशों के बीच T20I सीरीज का भी प्लान बनाया जा रहा है. टीम इंडिया अभी जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में व्यस्त है. इसके बाद भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी. टीम इंडिया के पास इसके बाद लगभग एक महीने का समय है. इसी दौरान नई T20I सीरीज आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है.

विज्ञापन

भारत-अफगानिस्तान के बीच होगी T20I सीरीज!

भारत-अफगानिस्तान के बीच होगी T20I सीरीज!2 / 6

Cricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर महीने में T20I सीरीज का आयोजन हो सकता है. दिल्ली में ही बैक-टू-बैक तीन मैच देखने को मिल सकते हैं. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

कब-कब होंगे मैच?

कब-कब होंगे मैच?3 / 6

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को पहला T20I मैच खेला जा सकता है, वहीं दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 15 और 17 सितंबर को खेला जा सकता है. (Image: AI Generated)

अफगानिस्तान करेगी मेजबानी

अफगानिस्तान करेगी मेजबानी4 / 6

टीम इंडिया भले ही भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज खेलती हुई नजर आ सकती है. हालांकि, इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया मेहमान टीम के रूप में खेलेगी, जो हैरान करने वाली बात है. (Image: Instagram/afghanistancricketboard)

विज्ञापन

एशियन गेम्स की तैयारी है लक्ष्य

एशियन गेम्स की तैयारी है लक्ष्य5 / 6

भारतीय टीम सितंबर के अंत में एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी. इसके पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज उन्हें तैयारी करने का अच्छा मौका प्रदान करेगी. यह सीरीज श्रीलंका दौरे और एशियन गेम्स के बीच के खाली समय में खेली जा सकती है. (Image: AI Generated)

अफगानिस्तान को वनडे और टेस्ट में हरा चुका है भारत

अफगानिस्तान को वनडे और टेस्ट में हरा चुका है भारत6 / 6

IPL 2026 के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी. इसके अलावा शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने 3-0 से वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया था. (Image: AI Edited)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन