हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026 से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, अहम सीरीज से बाहर हुईं कप्तान

Women’s T20 World Cup 2026 से पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है. टीम की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं. उनकी जगह चार्ली डीन टीम की कप्तानी संभालेंगी.

विज्ञापन
England Women Cricket Team

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI Series vs NZ: 12 जून से ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले मेजबान इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं. इंग्लैंड को 10 मई से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज खेलनी है, लेकिन उससे पहले साइवर-ब्रंट चोट कारण बाहर हो गई हैं. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम की वर्ल्ड कप तैयारियों पर असर डाल सकती है.

न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हुईं साइवर-ब्रंट

ESPN क्रिकइन्फो के मुताबिक, इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट को बाएं पैर की पिंडली में हल्की चोट लगी है और एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया है. यह चोट उन्हें 29 अप्रैल को द ब्लेज की ओर से वारविकशायर के खिलाफ वनडे कप मुकाबले के दौरान लगी थी. हालांकि, उन्होंने मैच पूरा खेला, लेकिन बाद में असहजता महसूस हुई, जिसके बाद मेडिकल जांच कराई गई.

आने वाले दिनों में उनकी स्थिति का फिर से आकलन किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस चोट की वजह से वह ब्रिटिश आर्मी के लीडरशिप प्रोग्राम में भी किसी शारीरिक गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकीं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले कप्तान के चोटिल होने से इंग्लैंड टीम की टेंशन बढ़ गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सुनील नरेन से लेकर चहल तक, ये हैं IPL में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-7 गेंदबाज

चार्ली डीन संभालेंगी कप्तानी

साइवर-ब्रंट की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड टीम की कमान उपकप्तान चार्ली डीन संभालेंगी, जबकि बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए माया बाउचियर को टीम में शामिल किया गया है. यह सीरीज इंग्लैंड के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद टीम को वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ टी20 मुकाबले भी खेलने हैं. ऐसे में साइवर-ब्रंट की फिटनेस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी. हालांकि, उनकी वापसी कब तक होगी, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें- गले में माला, सिर पर चोटी… वृंदावन की भक्ति, जगन्नाथ पुरी का आशीर्वाद और IPL में धमाकेदार एंट्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola