सुनील नरेन से लेकर चहल तक, ये हैं IPL में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-7 गेंदबाज

Most Wickets for a Single Franchise in IPL History: आईपीएल के इतिहास में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम दर्ज है. यहां देखिए IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-7 गेंदबाजों की लिस्ट.

Most Wickets for a Single Franchise in IPL History
1 / 8
Most Wickets for a Single Franchise in IPL History

Most Wickets for a Single Franchise in IPL History: आईपीएल के इतिहास में ऐसे बहुत कम खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने किसी एक टीम के लिए 100 या उससे भी ज्यादा मैच खेले हों. आईपीएल में जहां कई खिलाड़ी हर साल टीमें बदलते हैं, वहीं कुछ ऐसे गेंदबाज भी रहे हैं, जिन्होंने सालों तक एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए विकेटों का अंबार लगाया है. ऐसे में आइए जानते हैं IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-7 गेंदबाजों के बारे हैं.  

विज्ञापन

1. सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

1. सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स) 2 / 8

IPL के इतिहास में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम है. वेस्टइंडीज के दिग्गज मिस्ट्री स्पिनर नरेन आईपीएल 2012 अपने पहले सीजन से ही कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं और अब तक खेले 197 मैचों में 201 विकेट हासिल किए हैं. वह आईपीएल के इतिहास में एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हासिल किया.

विज्ञापन

2. जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)

2. जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)3 / 8

मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. 2013 में आईपीएल डेब्यू करने वाले बुमराह ने अपने पूरे करियर में सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेला है. अपने सटीक यॉर्कर और डेथ ओवरों में घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर बुमराह ने मुंबई के लिए अब तक खेले 154 IPL मैचों में 186 विकेट हासिल कर चुके हैं.

3. लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस)

3. लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) 4 / 8

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा लंबे समय तक इस लिस्ट में पहले स्थान पर थे. हालांकि, अब वह रिटायर हो चुके हैं और अभी तीसरे नंबर काबिज हैं. 2009 से 2019 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए मलिंगा ने 122 मैचों में 170 विकेट हासिल किए, जो उन्हें आज भी आईपीएल के महानतम गेंदबाजों में शामिल रखता है.

विज्ञापन

4. भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)

4. भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) 5 / 8

'स्विंग के सुल्तान' भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. 2014 से 2024 सीजन तक SRH के लिए खेलते हुए उन्होंने 145 मैचों में 157 विकेट हासिल किए. हालांकि, IPL 2026 में भुवी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम का हिस्सा हैं.

5. रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स)

5. रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स) 6 / 8

स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी घातक स्पिन गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं. जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 173 मैचों में 143 विकेट चटकाए हैं. हालांकि, 2026 के सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं.

विज्ञापन

6. ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स)

6. ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) 7 / 8

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेट लेने के मामले में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. ब्रावो ने धोनी की कप्तानी में CSK को कई मैच जिताए और टीम के लिए 113 मैचों में 140 विकेट हासिल किए.

7. युजवेंद्र चहल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)

7. युजवेंद्र चहल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू) 8 / 8

भारतीय स्टार ओपनर युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं और उनके नाम सबसे ज्यादा 228 विकेट दर्ज हैं. भले ही चहल अब पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन RCB के लिए उनका रिकॉर्ड आज भी बेमिसाल है. 2014 से 2021 तक सीजन RCB के लिए खेलते हुए चहल ने 139 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन