T20 World Cup 2026: टी20 क्रिकेट में जिस तरह से बल्लेबाज गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं और बेखौफ अंदाज में चौके-छक्के लगा रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि 300 रन का आंकड़ा पार करना अब कोई नामुमकिन काम नहीं रह गया है. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक किसी भी टीम ने 300 रन का स्कोर नहीं बनाया है. वहीं, 7 फरवरी से शुरू होने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि यह टूर्नामेंट रिकॉर्ड तोड़ साबित हो सकता है, जहां टीमें 300 से ज्यादा रन बना सकती हैं.
हैरी ब्रूक ने की बड़ी भविष्यवाणी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने गुरुवार को भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की और कहा कि इस टूर्नामेंट में पहली बार 300 से ज्यादा के स्कोर देखने को मिल सकते हैं. टूर्नामेंट से पहले हुए कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे इतने बड़े स्कोर की संभावना के बारे में पूछा गया, तो ब्रुक ने कहा, “कई ऐसे मैदान हैं जहां 300 से ज्यादा रन बनाना संभव है. विकेट काफी अच्छे हैं, आउटफील्ड तेज हैं और बाउंड्री भी छोटी हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “बस बल्लेबाजों को निडर होकर खेलना होगा, आउट होने की चिंता किए बिना गेंद पर आक्रमण करना होगा.” बता दें कि, इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भी कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 300 का आंकड़ा देखने को मिल सकता है और भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें ऐसा कर सकती है.
ये भी पढ़ें- IND A vs NAM Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में आज नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक नहीं बना है 300 का स्कोर
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर से 260 रन है, जो करीब 20 साल पुराना है. 2007 में टूर्नामेंट के पहले संस्करण में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 6 विकेट पर 260 रन बनाए थे. हालांकि, मेंस टी20 क्रिकेट में अब तक पांच बार 300 से ज्यादा रन बन चुके हैं और टी20 इंटरनेशनल में भी यह कारनामा तीन बार हो चुका है. फुल मेंबर टीमों में इंग्लैंड ऐसा करने वाली एकमात्र ऐसी टीम है, वहीं अन्य दो टीमों में जिम्बाब्वे और नेपाल का नाम शामिल है.
भारत भी पिछले दो सालों में एक से ज्यादा बार 300 रन के करीब पहुंच चुका है. हैदराबाद में खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया सिर्फ 3 रन से यह आंकड़ा पार करने से चूक गई थी. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 218 रन है, जो टीम ने साल 2007 में बनाया था.
ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, ये मैच विनर पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
52 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines