T20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, ये मैच विनर पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. पैट कमिंस पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को शामिल न करने का फैसला किया है.

Australia Cricket Team

Australia Cricket Team

Josh Hazlewood ruled out of T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इससे पहले तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं और अब मिचेल मार्श की कप्तानी में कंगारू टीम पूरी तरह से फिट सिर्फ दो पेसर्स बेन ड्वार्शियस और जेवियर बार्टलेट के भरोसे टूर्नामेंट में उतरने वाली है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की है.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जोश हेजलवुड

दरअसल, जोश हेजलवुड को 12 नवंबर को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. इसके बाद से उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला, फिर भी उन्हें शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में शामिल कर लिया गया था. हालांकि, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इस हफ्ते श्रीलंका पहुंची, तो हेजलवुड सिडनी में ही रह गए. अब कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच से सिर्फ पांच दिन पहले, चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने साफ कर दिया कि हेडलवुड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

डोडेमाइड ने कहा “हमें उम्मीद थी कि जोश हेजलवुड सुपर-8 चरण तक मैच फिटनेस हासिल कर लेंगे, लेकिन ताजा अपडेट से साफ है कि उन्हें अभी और समय चाहिए. ऐसे में उनके रिहैब की प्रक्रिया को तेज करना काफी जोखिम भरा हो सकता है.” उन्होंने आगे यह भी साफ किया कि फिलहाल किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का ऐलान नहीं किया जाएगा. डोडेमाइड के मुताबिक, शुरुआती मुकाबलों के लिए टीम के पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर बाद में हालात के हिसाब से फैसला लिया जाएगा.

सीन एबॉट को मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया की टीम साल 2011 के बाद पहली बार बिना तीन सबसे बड़े तेज गेंदबाजों के वर्ल्ड कप में उतरेगी. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ दो पूरी तरह फिट पेसर हैं. दाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज जेवियर बार्टलेट और बाएं हाथ के बेन ड्वार्शियस. इसके अलावा, रिजर्व में शामिल शॉन एबॉट को जरूरत पड़ने पर हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्या अफगानिस्तान की टीम को होगा IPL के तजुर्बे का फायदा? T20 वर्ल्ड कप को लेकर कप्तान राशिद खान ने कह डाला सच

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा.

रिजर्व खिलाड़ी: शॉन एबॉट

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
11 फरवरीआयरलैंड vs ऑस्ट्रेलियाआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबोदोपहर 3 बजे
13 फरवरीजिम्बाब्वे vs ऑस्ट्रेलियाआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबोसुबह 11 बजे
16 फरवरीश्रीलंका vs ऑस्ट्रेलियापल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, कैंडीशाम 7 बजे
20 फरवरीओमान vs ऑस्ट्रेलियापल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, कैंडीशाम 7 बजे

ये भी पढ़ें- IND A vs NAM Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में आज नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ