IND A vs NAM Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में आज नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND A vs NAM Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले भारत की ए टीम नामीबिया के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलेगी. दोनों टीमें 6 फरवरी को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में आमने-सामने होंगी. इस मैच में तिलक वर्मा भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

India A vs Namibia Warm-up Match

India A vs Namibia Warm-up Match

India A vs Namibia Warm-up Match Live Streaming: 7 फरवरी से ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. इससे ठीक एक दिन पहले यानी 6 फरवरी को भारत की ए टीम नामीबिया के खिलाफ वार्म-अप मैच के लिए मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमें बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में आमने-सामने होंगी. अमेरिका के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आयुष बडोनी की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम अब नामीबिया के हौसले पस्त करना चाहेगी.

विज्ञापन

वहीं, स्कॉटलैंड को 6 रन से हराकर आ रही नामीबिया की टीम इस मैच में अपनी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

तिलक वर्मा मचाएंगे धमाल

नामीबिया के खिलाफ वार्म-अप मैच में इंडिया ए के लिए स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. हालांकि, इस टीम में तिलक को छोड़कर कोई भी सीनियर खिलाड़ी नहीं है. हाल ही में चोट से उबरकर वापसी कर रहे तिलक इस मैच में अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 45 रन ठोके थे, जबकि अमेरिका के खिलाफ उन्होंने 38 रन बनाए थे.

तिलक इस मैच में भी तूफानी पारी खेलकर खुद को पूरी तरह फिट और तैयार साबित करने उतरेंगे. वहीं, अमेरिका के खिलाफ शतक जड़ने वाले एन. जगदीसन भी नामीबिया के खिलाफ अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे.

विज्ञापन

कब और कहां देखें लाइव?

भारत ए और नामीबिया के बीच यह वार्म-अप मैच 6 फरवरी को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड मेंभारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा भी उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आंख-गाल पर चोट के निशान, बेन स्टोक्स का चेहरा बुरी तरह घायल, मुश्किल वक्त में लिखा ये मैसेज

IND A vs NAM Warm-up Match: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत ए: एन. जगदीसन (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा, आयुष बडोनी (कप्तान), रियान पराग, आशुतोष शर्मा, मानव सुथार, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव, गुरजापनीत सिंह.

विज्ञापन

नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे.जे. स्मिट, मालन क्रूगर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, जैक ब्रैसेल.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ