हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 खिलाड़ियों की हुई वापसी

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. कुल 16 खिलाड़ियों को मौका मिला है. सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से खेला जाना है.

विज्ञापन
Image Credit: X

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. शुरुआती 2 टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है. कुल 16 खिलाड़ियों को स्क्वाड में मौका मिला है, जबकि 2 खिलाड़ियों की टीम में लंबे समय बाद वापसी भी हुई है. पहला टेस्ट मैच 19 अगस्त को हेडिंग्ले में खेला जाएगा. टीम में कई युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. इंग्लैंड ने पिछली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी, जहां टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

जो रूट होंगे कप्तान

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद जो रूट को ही अगला कप्तान बनाया गया था. पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी जो रूट ही कप्तानी संभालेंगे. ब्रायडन कार्स और ओली पोप ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में मिली हार के बाद पहली बार वापसी कर रहे हैं. इन 2 खिलाड़ियों की लंबे समय बाद वापसी हुई है. इसके अलावा जो रूट 2022 के बाद पहली बार हेडिं में अपने घरेलू दर्शकों के सामने टेस्ट टीम की स्थायी कप्तानी करेंगे.

ये भी पढ़ें: अगरकर की विदाई और लक्ष्मण की एंट्री?

विज्ञापन

इंग्लैंड के मुख्य चयनकर्ता ने क्या कहा?

इंग्लैंड के मुख्य चयनकर्ता ने कहा “हमने पहले दो टेस्ट मैचों के लिए एक ऐसी टीम का चयन किया है जो उभरती प्रतिभाओं और एक गुणवत्तापूर्ण पाकिस्तानी टीम के खिलाफ आवश्यक अनुभव के बीच संतुलन बनाती है. डैन लॉरेंस सरे के साथ अब तक के असाधारण सीजन के बाद वापसी कर रहे हैं और हमारा मानना ​​है कि उनके पास हमारे मध्य क्रम को पूरा करने के लिए सही स्तर का अनुभव, परिपक्वता और कौशल है.”

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

जो रूट (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग, जोफ्रा आर्चर.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: 9 नाम पक्के, 2 पर ‘लड़ाई’… पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? मिल गया बड़ा हिंट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola