Ollie Pope Century Record: इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच द ओवल में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लिश बल्लेबाज और कप्तान ओली पोप ने कमाल कर दिया है। पोप ने श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन वनडे जैसी बल्लेबाजी की। उन्होंने शानदार शतक ठोक तूफान मचाया। पोप ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 103 गेंदों में 10 चौके-2 छक्के ठोक 103 रन बना लिए हैं। इस शानदार शतक के साथ पोप ने अपना नाम टेस्ट इतिहास में दर्ज करवा लिया। उन्होंने टेस्ट में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।
7 अलग-अलग टीमों के लिए शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने ओली पोप
ओली पोप टेस्ट इतिहास में अपने पहले 7 शतक 7 अलग-अलग टीमों के खिलाफ बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा किसी भी बल्लेबाज ने अब तक नहीं किया है। पोप ने साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, इंडिया, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका के खिलाफ 7 शतक बनाए हैं। 26 साल के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अब तक 49 मैचों की 86 इनिंग्स में 7 शतक और 13 अर्धशतक ठोके हैं। टेस्ट में उनका औसत 34.00 का है। पोप ने अब तक वनडे और टी-20 डेब्यू नहीं किया है। खास बात यह है कि श्रीलंका के खिलाफ पहले दो मैचों में पोप बुरी तरह फेल रहे थे। वह पहले मैच की पहली पारी में 6 और दूसरी में 6, जबकि दूसरे मैच की पहली पारी में 1 और दूसरी में 17 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने जबर्दस्त वापसी करते हुए शानदार शतक ठोक डाला।
ये भी पढ़ें: AFG vs NZ: अफगानिस्तान ने टीम में किया बदलाव, ‘एक्टिंग’ करने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर
बेन स्टोक्स की जगह कप्तानी
बता दें कि ओली पोप टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले 82वें खिलाड़ी हैं। वह बेन स्टोक्स की जगह इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे हैं। स्टोक्स को द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान चोट लग गई थी। इस वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
क्या रहा मैच का हाल?
मैच की बात की जाए तो पहले दिन का खेल खराब रोशनी की वजह से खत्म कर दिया गया। इंग्लैंड ने 44.1 ओवर खेलकर 3 विकेट खोए और 221 रन बना लिए हैं। पोप के अलावा ओपनर बेन डकेट ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 79 गेंदों में 9 चौके-2 छक्के ठोक 86 रन जड़े। हालांकि अच्छी फॉर्म में चल रहे जो रूट का बल्ला नहीं चला। रूट 48 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। डेन लॉरेंस ने 5 रन बनाए। हैरी ब्रूक 8 रन बनाकर नाबाद हैं।
ये भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय, 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines