AFG vs NZ: अफगानिस्तान ने टीम में किया बदलाव, 'एक्टिंग' करने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर

Gulbadin Naib Afghanistan: अफगानिस्तान की टेस्ट टीम में शामिल गुलबदीन नायब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। खास बात यह है कि इस अनुभवी खिलाड़ी ने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है।

Gulbadin Naib Afghanistan

Gulbadin Naib

Gulbadin Naib Afghanistan: अफगानिस्तान की टीम 9 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगी। ग्रेटर नोएडा में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम में कुछ बदलाव किए हैं। अफगानिस्तान ने इस टीम से गुलबदीन नायब को बाहर कर दिया है। खास बात यह है कि नायब ने अब तक अफगानिस्तान के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट ही खेला है। उन्होंने अब तक टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है। उन्हें वह पिछले हफ्ते ही 20 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें बाहर कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा में एक कैंप के बाद बोर्ड ने शुक्रवार को खिलाड़ियों लिस्ट को घटा दिया। अब ये टीम 16 खिलाड़ियों की ही रह गई है।

विज्ञापन

नवीद जादरान भी हुए बाहर

इसी के साथ अफगानिस्तान ने तेज गेंदबाज नवीद जादरान को भी बाहर कर दिया है। वह साइड स्ट्रेन की चोट के कारण बाहर रहेंगे। जादरान को कम से कम तीन से चार सप्ताह तक बाहर रहना होगा। वह 18 सितंबर से यूएई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में शामिल हो सकते हैं। अफगानिस्तान ने इसके अलावा 17 साल तेज गेंदबाज यामा अरब और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरीद अहमद मलिक को भी बाहर कर दिया है। ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच अफगानिस्तान टीम का 10वां टेस्ट मैच होगा।

विज्ञापन

एक्टिंग की वजह से चर्चा में रहे थे गुलबदीन

आपको बता दें कि ऑलराउंडर गुलबदीन नायब टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी एक्टिंग की वजह से चर्चा में रहे थे। उन पर बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में फेक इंजरी के आरोप लगे थे। ताकि अफगानिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम का फायदा मिल जाए। अनुभवी खिलाड़ी ने अफगानिस्तान के लिए अब तक 82 वनडे और 73 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की टीम:

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, बहीर शाह महबूब, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, कैस अहमद, जहीर खान, जिया उर रहमान अकबर, शम्स उर रहमान, निजात मसूद, खलील अहमद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ