News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ENG vs SA 1st T20 Match Report: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे के बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज का पहला मैच 10 सितंबर को कार्डिफ में खेला गया। वैसे तो ये वनडे मैच था, लेकिन मैच में 50 ओवर भी पूरे देखने को नहीं मिले थे। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज में अब 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
इस मैच में साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। 7.5 ओवर में 97 रन पर साउथ अफ्रीका के 5 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद मैच में बारिश ने खलल डाली। काफी देर तक बारिश होने के चलते मैच को छोटा कर दिया गया था। इसके बाद इंग्लैंड के सामने इस मैच को जीतने के लिए 5 ओवर में 69 रनों का लक्ष्य था। जिसमें 1.3 ओवर का पावरप्ले था।
ये भी पढ़ें:-IND vs UAE: यूएई पर मिली धमाकेदार जीत बन गई इस खिलाड़ी के लिए सिरदर्द, पाकिस्तान के खिलाफ भी कट सकता है पत्ता
हालांकि इंग्लैंड की टीम इस टारगेट को 5 ओवर में हासिल नहीं कर पाई। इंग्लैंड की टीम 5 ओवर में 54 रन ही बना पाई थी। जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने मैच को अपने नाम कर लिया।
🚨 MATCH RESULT 🚨
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 10, 2025
What a thriller under DLS conditions! 🔥
The Proteas showed their grit in a rain-affected clash to take a 1-0 lead in the T20I series with a fantastic win. 🇿🇦🏏#WozaNawe pic.twitter.com/TRnzydTws8
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 7.5 ओवर 97 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान एडेन मार्करम ने 14 गेंदों पर सबसे ज्यादा 28 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके अलावा डेवनोन फरेरा ने 11 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए थे, जिसमें 3 छक्के शामिल रहे थे।
वहीं इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर ने 11 गेंदों पर 25 रन बनाए थे। जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल रहा। साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कार्बिन बॉश और मार्को जेनसन ने 2-2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:-IND vs UAE: सूर्या-गंभीर का मास्टर प्लान कर गया यूएई के खिलाफ कमाल, एशिया कप 2025 जीतना लगभग पक्का!
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।