Team India Management

IND vs UAE: सूर्या-गंभीर का मास्टर प्लान कर गया यूएई के खिलाफ कमाल, एशिया कप 2025 जीतना लगभग पक्का! 

IND vs UAE: टीम इंडिया यूएई के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने उतरी तो अर्शदीप का ही नाम गायब था। उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर का मास्टर प्लान काम कर गया।

IND vs UAE: एसीसी एशिया कप 2025 के शुरू होने के पहले जब भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर चर्चा हो रही थी। उस समय एक नाम सबकी लिस्ट में सबसे पहले आ रहा था, वो नाम कोई और नहीं बल्कि स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम था। वहीं जब टीम इंडिया यूएई के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने उतरी तो अर्शदीप का ही नाम गायब था। उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर का मास्टर प्लान काम कर गया।  

विज्ञापन

सूर्या-गंभीर का मास्टर प्लान कर गया काम 

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा फैसला करके मैच विनर गेंदबाज को बाहर का रास्ता दिखाया और 3 स्पिनर के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया। वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल का खेलना पहले से ही पक्का था, लेकिन कुलदीप यादव को आखिरी पल में जोड़ा गया। ये मास्टर प्लान अंत में टीम के बहुत काम आ गया। कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। अब आगे के मैचों में भी इसी प्लान पर टीम उतर सकती है। जिससे उनका जीतना अब आसान नजर आ रहा है। इस प्लान के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ