हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs PAK: पाकिस्तान के गेंदबाज रजाउल्लाह ने डेब्यू मैच में जमकर लुटाए रन, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की ओर से डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज रजाल्लाह ने जमकर रन लुटाए. रजल्लाह ने पहली पारी में अपनी शानदार गेंदबाजी से 4 विकेट चटकाए, लेकिन एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
रजाउल्लाह ने मैच की पहली पारी में लुटाए 148 रन (PIC Credit -AI)

Pakistan vs England, Razaullah: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान की ओर से युवा तेज गेंदबाज रजाउल्लाह को डेब्यू करने का मौका मिला. रजाउल्लाह ने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में अपनी तूफानी रफ्तार से कहर बरपाया और इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को LBW आउट कर अपना पहला विकेट हासिल किया.

इसके बाद उनकी स्पीड की खूब तारीफ होने लगी और उनकी तूलना शोएब अख्तर से की जाने लगी. लेकिन इसके एक-दो ओवर बाद ही वह अपनी लाइन लेंथ भटक गए और जमकर रन लुटाए. रजाउल्लाह ने भले ही अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में 4 विकेट चटकाए हों, लेकिन इसके साथ उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

21 साल के पाकिस्तानी गेंदबाज रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. रजाल्लाह ने पहले दिन जो रूट को LBW आउट करने के बाद एमिलियो गे को बोल्ड किया. रूट अर्धशतक लगाने से चूक गए, जबकि एमिलियो 60 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, दूसरे दिन रजाल्लाह ने जैमी स्मिथ को आउट किया और फिर ओली रॉबिन्सन का विकेट हासिल किया. उन्होंने कुल 23 ओवर गेंदबाजी की और 4 विकेट हासिल किए. हालांकि, इस दौरान उन्होंने 148 रन भी लुटाए और उनकी इकॉनोमी रेट 6.40 का रहा.

विज्ञापन

डेब्यू मैच पर जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

रजाल्लाह ने टेस्ट डेब्यू मैच की पहली पारी में 4/148 के आंकड़े के साथ ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह टेस्ट डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले दूसरे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर यासिर अराफ़ात हैं, जिन्होंने 2007 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू मैच में 5 विकेट हासिल करने के लिए 161 रन खर्च किए थे.

टेस्ट डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज

5/161 – यासिर अराफ़ात बनाम भारत, बेंगलुरु, 2007
4/148 – रज़ाउल्लाह बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम, 2026*
2/146 – बिलावल भट्टी बनाम श्रीलंका, अबू धाबी, 2013
4/139 – मोहम्मद फ़ारूक़ बनाम भारत, ब्रेबोर्न, 1960

विज्ञापन

बता दें कि, रजाल्लाह ने फर्स्ट क्लास में दूसरी बार एक पारी में 4 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने अब तक खेले 9 मैचों की 15 पारियों में 34 विकेट हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल बल्ले से मचाएंगे धमाल, ट्रेंट बोल्ट ने किया बड़ा दावा

133 रन पर सिमटी पाकिस्तान की पहली पारी

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 133 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की पूरी टीम महज 33.5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 453 रन बना डाले और 320 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अभिषेक-ईशान ने नहीं, इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola