IND vs AFG: अभिषेक-ईशान ने नहीं, इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज 13 से 17 सितंबर के बीच खेलेगी. सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. आइए एक नजर उन भारतीय बल्लेबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं.

1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी फुल स्ट्रेंथ के साथ उतरेगी. टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. क्या आप जानते हैं अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20आई में सबसे ज्यादा छक्के किस भारतीय बल्लेबाज ने जड़े हैं? विराट कोहली और रिंकू सिंह/ Image Source; Sony and jiohotstar

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा2 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहता है. ऐसे में फैंस की निगाहें भी दोनों देशों के मैच पर टिकी हुई होती हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20आई में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा बतौर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने किया है. उन्होंने 6 मैच में 11 छक्के जड़े हैं. हालांकि रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टी-20आई से संन्यास का ऐलान कर दिया था. उन्हें टी-20 आई क्रिकेट से दूरी बनाए हुए 2 साल हो चुके हैं. इसके बाद भी वह टॉप पर हैं. Image Source/ Screengrab/ Sony

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली3 / 6

लिस्ट में दूसरा नाम विराट कोहली का आता है. विराट कोहली ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ खूब रन बनाए हैं. उन्होंने टी-20आई में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक भी बनाया है. वहीं, छक्के मारने के भी मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 6 मैच में 9 छक्के जड़े हैं. विराट ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था. Image Source/ Screengrab/ Sony

शिवम दुबे

शिवम दुबे4 / 6

लिस्ट में तीसरा नाम स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे का आता है, जो अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. दुबे लोअर मिडिल ऑर्डर में तूफानी बल्लेबाजी करते हैं. उन्हें स्पिन के खिलाफ रन बनाना बेहद पसंद भी है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 5 मैच में 7 छक्के अपने नाम किए हैं. दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में चुना गया है. ऐसे में वह रोहित और विराट को पीछे भी छोड़ सकते हैं. Image Source/ Screengrab/ Jiohotstar

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल5 / 6

यशस्वी जायसवाल भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 3 मैच में 6 छक्के अपने नाम किए हैं. हालांकि यशस्वी जायसवाल को फिलहाल कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण भारतीय टी-20 और वनडे टीम में मौके नहीं मिल रहे हैं. लेकिन जायसवाल अपनी बल्लेबाजी से ये साबित कर चुके हैं कि वह भारत के लिए सफेद गेंद से खेलने के लिए तैयार हैं. Image Source/ Screengrab/ Sony

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह6 / 6

रिंकू सिंह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने भी अफगानिस्तान के खिलाफ 4 मैच में 6 छक्के जड़े हैं. हालांकि रिंकू सिंह को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में नहीं चुना गया है. Image Source/ Screengrab/ Jiohotstar

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन