ENG vs PAK 1st Test Live Streaming: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज बुधवार, 19 अगस्त से होने जा रहा है. सीरीज का पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा है और दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है.
दोनों टीमें फिलहाल WTC फाइनल की रेस में काफी पीछे हैं. पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड 7वें स्थान पर, जबकि पाकिस्तान 8वें स्थान पर मौजूद है और इस सीरीज में जीत दोनों टीमों के लिए नई उम्मीद जगा सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं भारत में आप इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में बाबर का ना खेलना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. उनकी गैरमौजूदगी में सलमान अली आगा पाकिस्तान की कप्तानी संभालेंगे.
वहीं, इंग्लैंड की टीम भी नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी. बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद जो रूट को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है. दोनों ही टीमें पहले टेस्ट में जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 से 23 अगस्त तक हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा.
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
भारत में टीवी पर कहां देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट मैच लाइव?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा.
मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारतीय फैंस पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. सोनी लिव के जरिए आप मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर भी लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: क्या 5वें दिन गॉल टेस्ट में भारत को जीत से रोकेगी बारिश? जानिए मौसम का हाल
ENG vs PAK 1st Test: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
इंग्लैंड: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रुक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, ओली पोप, जोश टोंग, सैम कुक, ओली रॉबिन्सन, मैथ्यू फिशर.
पाकिस्तान: अजान अवैस, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आमिर जमाल, साजिद खान, उबैद शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, खुर्रम शहजाद, गाजी गोरी, सऊद शकील, अब्दुल्ला फजल, अवैस जफर, अली उस्मान.
ये भी पढ़ें- गॉल टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने पहले भारतीय क्रिकेटर
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines