IND vs SL: क्या 5वें दिन गॉल टेस्ट में भारत को जीत से रोकेगी बारिश? जानिए मौसम का हाल

पहले टेस्ट में जीत के लिए भारत ने श्रीलंका के अंतिम दिन छह विकेट उखाड़ने होंगे. भारतीय टीम जीत की दहलीज पर है. हालांकि, मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं है. मुकाबले का अब पांचवां दिन भी इससे प्रभावित हो सकता है. आइए गॉल के मौसम का हाल जानते हैं.

IND

भारत बनाम श्रीलंका (Photo: X & ANI)

IND vs SL Test Day 5 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे गॉल टेस्ट मैच का आखिरी दिन काफी महत्वपूर्व होने वाला है. भारतीय टीम को जीत के लिए छह विकेट की दरकार है. वहीं श्रीलंकाई टीम जीत से अभी भी 288 रन दूर है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत निश्चित मानी जा रही है. भारत एक या दो सेशन के खेल में लंका का मात दे देगा. भारतीय टीम की जीत में बारिश रोड़ा बन सकती है. टेस्ट मैच के चारों दिन मौसम ने काफी नुकसान पहुंचाया है. पांचवें दिन भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आइए गॉल के मौसम की नई रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम?

गॉल में पांचवें दिन भी बारिश के आसार हैं. चारों दिन बारिश के कहर से अभी तक कुल 87 ओवर का खेल धुल चुका है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 5वें दिन 60 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई जा रही है. पहले सेशन का खेल बारिश के चलते भी धुल सकता है. पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. इसका मतलब है कि टीम इंडिया के गेंदबाजों को समय मिलते ही विकेट चटकाने होंगे. आप नीचे हर घंटे बारिश की संभावना के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन
  • सुबह 10 बजे – 49 फीसदी
  • सुबह 11 बजे – 52 फीसदी
  • दोपहर 12 बजे – 58 फीसदी
  • दोपहर 1 बजे – 25 फीसदी
  • दोपहर 2 बजे – 20 फीसदी
  • दोपहर 3 बजे – 20 फीसदी
  • दोपहर 4 बजे – 20 फीसदी
  • शाम 5 बजे – 20 फीसदी
  • शाम 6 बजे – 25 फीसदी

ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट के बीच श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, कन्कशन के कारण दिनेश चांदीमल हुए मैच से बाहर

भारतीय टीम को चटकाने होंगे विकेट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए भारतीय टीम को ये मैच जीतना बहुत जरूरी है. अगर मैच ड्रॉ होता है तो फाइनल में पहुंचने के समीकरण बदल जाएंगे और टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. श्रीलंका को भारत ने 372 रन का विशाल टारगेट दिया था. श्रीलंका टीम चौथे दिन के अंत तक चार विकेट खोकर सिर्फ 84 रन ही बना सकी है. श्रीलंकाई टीम अभी जीत से बहुत दूर है. टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर है और स्पिनर्स के ऊपर पूरी जिम्मेदारी होगी. टीम को अंतिम दिन गॉल में आकर स्पिनर्स के दम पर बाकी छह विकेट जल्द से जल्द चटकाने होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ