Jos Buttler ENG vs PAK: इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने दूसरे टी-20 में ओपनिंग करते हुए 51 गेंदों में 84 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके-3 छक्के जड़े। बटलर अब तीसरे टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं। इससे इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। तीसरा टी-20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
सामने आई वजह
दरअसल, जोस बटलर की वाइफ लुईस प्रेग्नेंट हैं। बटलर तीसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं। उन्होंने अपने परिवार को समय देने के लिए छुट्टी ली है। बटलर लंदन वापस लौट चुके हैं। बटलर सोमवार को कार्डिफ में प्रशिक्षण सत्र में भी शामिल नहीं हुए। उनके गुरुवार को ओवल में खेले जाने वाले आखिरी टी-20 मैच में भी खेलने की संभावना कम है। बटलर ने इससे पहले कहा था कि वह बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ मौजूद रहेंगे। इस तरह वह ग्रुप-स्टेज मैच मिस कर सकते हैं।
कौन होगा कप्तान
बटलर की अनुपस्थिति में मोईन अली टीम की कमान संभालेंगे। वह इंग्लैंड के उप-कप्तान हैं। मोईन का कहना है कि जोस और उनकी सोच मिलती है। ऐसे में इंग्लैंड की कप्तानी करना मुश्किल नहीं है।
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: विश्व कप से पहले पाकिस्तान की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने बुरी तरह रौंदा
विश्व कप में विकेटकीपिंग करते आएंगे नजर
आपको बता दें कि इससे पहले जोस बटलर ने विश्व कप में खुद विकेटकीपिंग करने का फैसला लिया था। जबकि उसके पास फिल साल्ट और जॉनी बेयरस्टो जैसे विकेटकीपर मौजूद हैं। बटलर पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में भी विकेटकीपिंग करते नजर आ रहे हैं। बटलर का कहना है कि विश्व कप में विकेट के पीछे खड़े होने से उन्हें टीम के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने में आसानी होगी। विश्व कप में पहली बार स्टॉप क्लॉक का भी इस्तेमाल हो रहा है। ये बड़ी घड़ी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। जिससे टीमों को ओवर रेट पेनल्टी से बचने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाक टीम का चौंकाने वाला फैसला, धाकड़ गेंदबाज को किया ENG सीरीज से रिलीज
कैसा है सीरीज में प्रदर्शन
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया दूसरा मुकाबला 23 रन के बड़े अंतर से जीता। पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इस तरह चार मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे है। बता दें कि इंग्लैंड की टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान जैसी टीमें मौजूद हैं। इंग्लैंड का पहला विश्व कप मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ 4 जून को होगा। इंग्लैंड ने वार्मअप मैचों को स्किप करने का फैसला लिया है। वह सीधा टूर्नामेंट में खेलेगी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: फ्री में कहां देख सकेंगे वर्ल्ड कप के मैच? Live Streaming की पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
37 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines