हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs AUS: इंग्लैंड ने T20-ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 5 नए खिलाड़ियों को मिली जगह

England T20I ODI Squads: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ये सीरीज सितंबर में खेली जाएगी।

विज्ञापन
England Cricket Team

England T20I ODI Squads: इंग्लैंड की टीम सितंबर में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इन दोनों सीरीज के लिए इंग्लैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि इंग्लैंड ने टी-20 टीम में 5 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। इनमें से तीन खिलाड़ियों को वनडे टीम में भी जगह दी गई है। टीम में बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स, ऑलराउंडर जैकब बेथेल, डैन मूसली, तेज गेंदबाज जोश हल और जॉन टर्नर को जगह मिली है। इन खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

बेथेल और टर्नर को वनडे टीम में मिली जगह

जोश हल को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में मार्क वुड की जगह पर टीम में शामिल किया गया था। उन्हें दूसरा मौका दिया गया है। उनके साथ ही बेथेल और टर्नर को वनडे टीम में जगह दी गई है। वनडे टीम में मार्च 2023 के बाद पहली बार जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। इससे पहले वह टी20 में वापसी कर चुके हैं। वह टी20 विश्व कप 2024 में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: मुंबई इंडियंस ने जिसे नहीं दिया भाव, उसने सेंचुरी ठोक मचाया तूफान, 192.59 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

जोस बटलर होंगे कप्तान

इसमें गस एटकिंसन, हैरी ब्रूक, मैथ्यू पॉट्स और जेमी स्मिथ को भी वनडे टीम में जगह मिली है। वे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के लिए ये सीरीज काफी अहम होगी क्योंकि इसे अगले साल होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों के लिए देखा जा रहा है। जोस बटलर को टी-20 और वनडे दोनों की कप्तानी दी गई है। दोनों टीमों में चुने जाने वाले खिलाड़ियों में जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, हल, विल जैक्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले और जॉन टर्नर का नाम शामिल है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: कहां देख सकेंगे यूपी टी 20 मैचों का लाइव कवरेज? यहां जानें पूरी डिटेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टी-20 टीम:

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, जॉन टर्नर।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: ये आईपीएल की टक्कर का क्रिकेट, राजीव शुक्ला बोले- टैलेंट पर सिलेक्टर्स की नजर

वनडे टीम: 

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जोश हल, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, रीस टॉपले, जॉन टर्नर।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: 19 साल के खिलाड़ी ने मचाया धमाल, रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स ने दर्ज की पहली जीत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola