Shawn Michaels पर बड़ा आरोप! बर्ताव से परेशान होकर स्टार ने WWE छोड़ने का किया था फैसला, अब हुआ खुलासा
WWE से सुपरस्टार रिलीज होते रहते हैं। अब एक पूर्व सुपरस्टार ने बताया कि शॉन माइकल्स द्वारा सही तरह से बर्ताव नहीं किए जाने के बाद उन्होंने WWE छोड़ने का मन बनाया था। बाद में उन्हें रिलीज किया गया।
Shawn Michaels Blamed: WWE में हर एक सुपरस्टार के साथ एक जैसा सुलूक होना बेहद मुश्किल है। कई बार WWE ने सुपरस्टार्स को रिलीज करके फैंस को झटका दिया है। अप्रैल 2025 में एडी थोर्प को WWE ने रिलीज कर दिया था। अब उन्होंने शॉन माइकल्स के बर्ताव पर बड़ा आरोप लगाया है और बताया कि उन्होंने खुद कंपनी छोड़ने की मांग की थी।
एडी थोर्प ने शॉन माइकल्स पर जड़ा आरोप
Wrasslerap को कुछ समय पहले एडी थोर्प ने इंटरव्यू दिया। इसी बीच उन्होंने बताया कि मानसिक तौर पर वो अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे और शॉन माइकल्स उनसे मीटिंग टालते जा रहे थे। इसी वजह से उन्होंने कंपनी को अलविदा कहने का फैसला किया और फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया। एडी ने कहा, ‘उन्होंने (शॉन माइकल्स) मुझसे पूछा कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। उस समय तक मैं परेशान हो गया था। मैंने कहा कि जब हम बात करेंगे, तब मैं बेहतर महसूस करूंगा। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने मुझे एक बैटल रॉयल में डाल रखा है।’
Advertisment
थोर्प ने आगे कहा, ‘5 दिन और हो गए, फिर 10 दिन निकल गए। मैं इस तरह नहीं रह सकता था। इसी वजह से मैंने शॉन माइकल्स को कहा कि मैं कंपनी छोड़ना चाहता हूं और जवाब में वो मान गए। कुछ समय बाद चार्ली (डकोटा काई) को रिलीज का कॉल आया और फिर आधे घंटे बाद मुझे। मैं उनके पसंदीदा लोगों में से एक नहीं था।’
WWE में बुकिंग से परेशान थे एडी थोर्प
इंटरव्यू के दौरान ही एडी थोर्प ने कहा, ‘मैं पूरी तरह से टूट गया था। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को बताया। WrestleMania 41 वीकेंड या उससे एक-दो हफ्ते पहले से हुआ। मुझे उस समय तक पता चल गया था कि किसी भी चीज की उम्मीद करने में देरी हो गई। इसके बावजूद मैंने शॉन माइकल्स से मुलाकात की। मैंने उनसे WrestleMania वीकेंड के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि कोई प्लान नहीं है। कोई मैच या मीट एंड ग्रीट नहीं था। वो कई बार सुपरस्टार्स को मोमेंटम देने के बाद उन्हें टीवी से दूर कर देते हैं।’