हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: ऑस्ट्रिया ने कर दिया कमाल, 2 ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 61 रन, मैदान में आया कप्तान का 'तूफान'

ECI T10 Romania Austria vs Romania: ऑस्ट्रिया की टीम ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए 61 रन का लक्ष्य महज आखिरी के 2 ओवर में हासिल किया है। ऑस्ट्रिया के कप्तान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में 41 रन ठोक डाले। आइए आपको बताते हैं ये सब कहां, कब और कैसे हुआ।

विज्ञापन
ऑस्ट्रिया की टीम ने 2 ओवर में 61 रन का लक्ष्य हासिल किया।

ECI T10 Romania Austria vs Romania: आपने क्रिकेट के मैदान में एक से एक रन चेज देखे होंगे, लेकिन ऐसा रन चेज शायद ही देखा हो। जी हां, हम बात कर रहे हैं- 2 ओवर में 61 रन के ऐसे रन चेज की, जिसका होना लगभग नामुमकिन था, लेकिन ऑस्ट्रिया की टीम ने कमाल करते हुए क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। इस अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय रन चेज को देख क्रिकेटप्रेमियों के रोंगटे खड़े हो गए।

पहले रोमानिया ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी 

ये नजारा यूरोपियन क्रिकेट में ऑस्ट्रिया और रोमानिया के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। ECI T10 Romania 2024 के तहत 10-10 ओवर के मुकाबले में रोमानिया की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 167 रन कूट डाले। रोमानिया के बल्लेबाज अरियान मोहम्मद ने 39 गेंदों में 11 चौके-8 छक्के ठोक नाबाद 104 रन जड़े तो वहीं मोहम्मद मोइज ने 14 गेंदों में 9 चौके-1 छक्का जड़कर 42 रन बनाए।

कप्तान आकिब इकबाल की तूफानी पारी 

पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रिया की टीम के लिए ये चेज लगभग नामुमकिन था। उसके तीन विकेट अच्छी शुरुआत दिलाकर आउट हो गए। इसके बाद स्थिति ये बनी कि आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 61 रन चाहिए थे। आठवें ओवर तक ऑस्ट्रिया की टीम 107 रन ही बना सकी थी, लेकिन 9वें ओवर में जो हुआ, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। ऑस्ट्रिया के कप्तान आकिब इकबाल ने ऐसा तूफान मचाया कि इस ओवर में 41 रन ठोक डाले। इसमें एक वाइड पर चौका, दो नो बॉल पर छक्के और एक वाइड अलग से आई।

विज्ञापन

19 गेंदों में जड़े 72 रन

इसके बाद लास्ट ओवर में इमरान आसिफ ने एक छक्का ठोकने के बाद आकिब को स्ट्राइक दे दी। फिर आकिब ने लगातार तीन छक्के ठोक 9.5 ओवर में ही टीम को जीत अविश्वसनीय दिला दी। आकिब ने इस मैच में तूफानी प्रदर्शन करते हुए 19 गेंदों में 2 चौके-10 छक्के ठोक नाबाद 72 रन जड़े। वहीं इमरान आसिफ ने 12 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के ठोक नाबाद 22 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी की क्रिकेट जगत में चर्चा हो रही है। इसी के साथ ऑस्ट्रिया ने शानदार प्रदर्शन के साथ ईसीआई रोमानिया खिताब का अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रिया ने 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें: युवराज-हरभजन-रैना के वीडियो पर मचा बवाल, पैरालंपिक कमेटी ने की शिकायत 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: युवराज ने अपनी ऑल टाइम बेस्‍ट 11 से धोनी को किया बाहर, ‘दुश्मन’ को किया शामिल, जानें किन भारतीयों को मिली जगह 

ये भी पढ़ें: क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वापस आ रहा है वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी? सेलेक्टर ने दिया जवाब 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Paris Olympics: 14 साल उम्र, भारत की सबसे युवा एथलीट, कौन हैं धिनिधि देसिंघु? जो ओलंपिक में रच सकती हैं इतिहास 

ये भी पढ़ें: Video: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने चली ये चाल, क्या PCB ने कर दिया खेल?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola