IND vs PAK

Video: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने चली ये चाल, क्या PCB ने कर दिया खेल?

Champions Trophy PCB: पाकिस्तान में ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी से मार्च तक प्रस्तावित है। फिलहाल भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने पर सस्पेंस बना हुआ है।

Champions Trophy PCB: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के एक और बड़े आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आईसीसी की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च में किया जाएगा। हालांकि इसके शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इसे 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित किया जा सकता है। इसका मेजबान पाकिस्तान है और आईसीसी टूर्नामेंट को पाकिस्तान के ही 3 स्टेडियम में आयोजित कराने की बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की धमकी!

हालांकि टीम इंडिया के इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि एशिया कप की तरह ही इस आयोजन को न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की गई है। जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भड़का हुआ है। ये भी सामने आया है कि पाकिस्तान ने गीदड़भभकी देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की धमकी दी है। दरअसल, अगला टी-20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने इसके साथ ही आईसीसी की मीटिंग में अपना पक्ष रखने की बात कही है।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ