रोहित-विराट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! ODI क्रिकेट में जल्द हो सकती है ट्राई-सीरीज की वापसी

ODI Tri-Series: वनडे क्रिकेट में जल्द ही ट्राई सीरीज का रोमांच देखने को मिल सकता है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के CEO ने संकेत दिए हैं कि अगले 12 से 18 महीनों के भीतर वनडे ट्राई-सीरीज की वापसी हो सकती है.

Virat Kohli and Rohit Sharma (Image generated by AI)

Virat Kohli and Rohit Sharma (Image generated by AI)

ODI Tri-Series: टीम इंडिया के दो सुपरस्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट संन्यास ले चुके हैं. रोहित-विराट अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों को एक्शन में देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ता है. इसी बीच रो-को के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. वनडे फॉर्मेट को और रोमांचक बनाने के लिए जल्द ही ट्राई सीरीज की वापसी हो सकती है. अगले 12 से 18 महीनों के भीतर वनडे ट्राई-सीरीज के शेड्यूल का ऐलान हो सकता है.

विज्ञापन

ODI Tri-Series को लेकर ECB ने दिया बड़ा अपडेट

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के CEO रिचर्ड गोल्ड ने संकेत दिए हैं कि अगले 12 से 18 महीनों के भीतर वनडे ट्राई-सीरीज की वापसी हो सकती है. कुछ समय पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन टीमों वाली सीरीज को दोबारा शुरू करने की इच्छा जताई थी. गिल की इच्छा पर अब ECB के सीईओ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगले 12 से 18 महीनों में कुछ ट्राई सीरीज पहले से निर्धारित है. इस बयान से साफ हो गया है कि वनडे क्रिकेट में जल्द ही फिर से पुराना रोमांच देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

2015 में खेली गई थी आखिरी वनडे ट्राई-सीरीज

करीब 11 साल पहले 2015 की शुरुआत में भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी बड़ी वनडे ट्राई-सीरीज खेली गई थी. इसके बाद धीरे-धीरे इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर से ट्राई-सीरीज का गायब होता गया और उसकी जगह द्विपक्षीय सीरीज व ICC टूर्नामेंट्स ने ले ली. हालांकि, रिचर्ड गोल्ड के बयान से साफ है कि ट्राई-सीरीज का कॉन्सेप्ट पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. ECB और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) समेत कई बड़े क्रिकेट बोर्ड भविष्य के क्रिकेट कैलेंडर को लेकर आपसी बातचीत कर रहे हैं.

शुभमन गिल ने जताई थी ट्राई-सीरीज की इच्छा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ट्राई-सीरीज को दोबारा शुरू करने की इच्छा जताई थी. उनका मानना है कि वनडे मैचों को 40 ओवर तक सीमित करने के बजाय ट्राई-सीरीज और चतुष्कोणीय टूर्नामेंट जैसे बहु-टीम प्रारूपों को दोबारा शुरू किया जाना चाहिए. इससे वनडे क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और फैंस की दिलचस्पी भी फिर से इस फॉर्मेट में लौट सकती है.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में पहले वनडे से पहले गिल ने कहा था कि, “मैं बचपन से ही 50 ओवर का क्रिकेट बहुत देखता आया हूं और यह मेरे बचपन का एक अभिन्न अंग रहा है. जब मैं वर्ल्ड कप के बारे में सोचता हूं, तो सबसे पहले मेरे दिमाग में 50 ओवर के विश्व कप का ख्याल आता है. मेरे लिए वनडे वर्ल्ड कप सबसे प्रतिष्ठित विश्व कप है. मुझे नहीं लगता कि इसे 40 ओवर का करना चाहिए.”

ये भी पढ़ें- ‘सेलेक्टर्स सच बोलकर मामला खत्म करें’, रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप खेलने पर रहाणे का बड़ा बयान

हर मुकाबला होता है बेहद अहम

ट्राई-सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण इसका पॉइंट्स टेबल फॉर्मेट है. हर मैच के नतीजे का सीधा असर टीमों की स्थिति पर पड़ता है, इसलिए कोई भी मुकाबला औपचारिक नहीं रहता. लीग स्टेज के बाद फाइनल मुकाबला खेला जाता है, जो पूरी सीरीज के रोमांच को और बढ़ा देता है. यही वजह है कि ट्राई-सीरीज को द्विपक्षीय सीरीज की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी माना जाता है. इसमें टीमों को अलग-अलग देशों के खिलाफ अपनी रणनीति और प्लेइंग कॉम्बिनेशन आजमाने का मौका मिलता है. साथ ही, युवा खिलाड़ियों को बड़े मुकाबलों में परखने के लिए भी यह शानदार मंच साबित हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ