‘सेलेक्टर्स सच बोलकर मामला खत्म करें’, रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप खेलने पर रहाणे का बड़ा बयान

रोहित शर्मा अगले साल का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, इस लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हर कोई उनके समर्थन में है. अब अजिंक्य रहाणे ने भी उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने मैनेजमेंट को क्या सलाह दी है.

CRICKET

रोहित शर्मा पर आया बयान (Photo: ANI)

Rohit Sharma: वर्ल्ड क्रिकेट में एक ही चर्चा चल रही है कि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं. इसे लेकर बहस तेज हो गई है. हर कोई रोहित के समर्थन में बयान दे रहा है. कुछ लोगों ने तो मैनेजमेंट को इसके लिए लताड़ लगाई है. खैर अब भारत के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाण भी इस बहस में कूद गए हैं. उन्होंने रोहित का समर्थन किया है. रहाणे चाहते हैं कि वो वर्ल्ड कप में खेलें. उन्होंने मैनेजमेंट को भी खास सलाह दी है.

विज्ञापन

अंजिंक्य रहाणे ने दी मैनेजमेंट को सलाह

द इंडियन एक्सप्रेस को हाल ही में रहाणे ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे 2027 में रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड खेलने के बारे में पूछा गया. रहाणे ने कहा, “सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को क्लियर तौर पर बता देना चाहिए कि वो 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे. उन्हें मामला खत्म कर देना चाहिए. रोहित का इतने सालों में अहम योगदान रहा है. वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी की बहुत जरूरत है. ये चर्चा होनी ही नहीं चाहिए कि वो खेल रहे हैं या नहीं. आप सीरीज दर सीरीज ये फैसला नहीं कर सकते क्योंकि वो बहुत बड़े खिलाड़ी हैं”

विज्ञापन

रोहित के अनुभव का हो इस्तेमाल

अजिंक्य रहाणे ने कहा कि मैनेजमेंट को रोहित शर्मा के अनुभव का फायदा उठाना चाहिए. उन्होंने कहा, “क्रिकेट लय का खेल माना जाता है. ये मायने नहीं रखता है कि आपने कितने मैच खेले हैं. आपके पास लय होनी चाहिए. अगर आपका माइंड फ्री नहीं रहेगा तो आप बिल्कुल भी नहीं खेल पाएंगे. रोहित की योग्यता के बारे में बात करने की जरूरत ही नहीं है. उनका अनुभव टीम के लिए जरूरी है. उन्हें 2027 का वर्ल्ड कप खेलना चाहिए.”

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने लगातार बनाए हैं रन

रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर संशय बरकरार है. हालांकि, रोहित अपनी तरफ से पूरी तैयारी में लग रहे हैं. वो वनडे में लगातार रन बना रहे हैं. उन्होंने लगातार आलोचकों को जवाब दिया है. हाल ही में उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर 138 रनों की शतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया था. पिछले साल अक्टूबर के बाद से अभी तक वनडे में उनका रिकॉर्ड बढ़िया रहा है. वो दो बार 120 से ऊपर रन बना चुके हैं.

ये भी पढ़ें: भारत की ओलंपिक दावेदारी को मिला इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का साथ, ECB के सीईओ का बड़ा ऐलान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ