Dwayne Bravo T20 Retirement: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने शनिवार को टी-20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। ब्रावो की उम्र 40 साल है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर संन्यास की घोषणा की। ब्रावो ने सीपीएल को टैग करते हुए लिखा- द लास्ट सॉन्ग। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। ब्रावो का कहना है कि कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2024 सीजन उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।
सीएसके को दिला चुके हैं 4 खिताब
ब्रावो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ चार खिताब जीते हैं। इससे पहले ब्रावो ने 2023 सीजन से पहले आईपीएल से संन्यास लिया था। जबकि संयुक्त अरब अमीरात में 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान के बॉलिंग कंसल्टेंट रह चुके हैं। अफगान टीम ने इस बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। ब्रावो वेस्ट इंडीज को दो वर्ल्ड कप खिताब भी दिला चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Video: क्या रोहित शर्मा LSG करेंगे जॉइन? जोंटी रोड्स हिटमैन के मुरीद, दिया ये जवाब
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेलेंगे ब्रावो
ड्वेन ब्रावो सीपीएल 2024 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं। टीम का पहला मैच रविवार को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ होगा। खास बात यह है कि वे सीपीएल में दो टीमों के लिए खेल चुके हैं। जिसमें से एक सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स भी है। अब फैंस उन्हें संन्यास से पहले खेलते देख सकेंगे। सीपीएल के करियर की बात की जाए तो ब्रावो ने 103 मैचों की 74 इनिंग्स में 1155 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 94 इनिंग्स में 128 विकेट झटके। आईपीएल में वे सीएसके के अलावा गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: बाबर आजम को शाकिब अल हसन ने दिया ‘धोखा’, छूट गई खिलाड़ियों की हंसी
ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर
ब्रावो का इंटरनेशनल टी-20 करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 578 मैचों में 630 विकेट लिए हैं। वह टी20 करियर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाज हैं। उन्होंने बल्ले से 6,970 रन भी बनाए हैं। सांता क्रूज, त्रिनिदाद में जन्मे ब्रावा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ 2004 में टेस्ट से किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2010, आखिरी वनडे 2014 और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल 2021 में खेला था।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: जो रूट को रोकना मुश्किल, बैक टू बैक सेंचुरी ठोक रचा इतिहास
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
18 mins agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
27 mins agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
29 mins agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines