Duleep Trophy 2026-27 All Teams Squads: भारत के सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में से एक दलीप ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए सभी 6 टीमों का ऐलान कर दिया गया है. 23 अगस्त से शुरू हो रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. इस बार कई बड़े घरेलू और आईपीएल सितारों को टीमों की कप्तानी सौंपी गई है. वहीं, 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है. 23 अगस्त को दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद 30 अगस्त को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले होंगे, जिसकी विजेता टीमें 6 सितंबर को खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी.
सभी टीमों के कप्तान और उपकप्तान
- सेंट्रल जोन : रजत पाटीदार (उपकप्तान: रिंकू सिंह)
- साउथ जोन : तिलक वर्मा (उपकप्तान: रिकी भुई)
- ईस्ट जोन : ईशान किशन (उपकप्तान: वैभव सूर्यवंशी)
- वेस्ट जोन : ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान: शम्स मुलानी)
- नॉर्थ जोन : कन्हैया वधावन (उपकप्तान: आयुष बदोनी)
- नॉर्थ-ईस्ट जोन : कप्तान का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है.
दलीप ट्रॉफी 2026-27: सभी 6 टीमों का फुल स्क्वॉड
साउथ जोन - तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), अभिनव तेजराना, एसके रशीद, के हिमतेजा, आर स्मरण, एन जगदीशन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कावेरीप्पा और अमन खान.
---विज्ञापन---
वेस्ट जोन - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, मुशीर खान, तुषार देशपांडे, तनुश कोटियन, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, उर्विल पटेल, सिद्धार्थ देसाई, अतीत शेठ, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा और मुकेश चौधरी.
---विज्ञापन---
सेंट्रल जोन - रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडेय, अरशद खान, आयुष पांडेय, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भूटे.
---विज्ञापन---
स्टैंडबाय खिलाड़ी: अमनदीप खरे, मयंक मिश्रा, सौरभ रावत, भार्गव मेराई, कुणाल यादव और कुमार कार्तिकेय.
---विज्ञापन---
ईस्ट जोन - ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज़ अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार.
---विज्ञापन---
स्टैंडबाय खिलाड़ी: आयुष लोहारूका, श्रीदाम पॉल, संबित एस. बराल, शरणदीप सिंह और स्वास्तिक सामल.
ये भी पढ़ें- Brock Lesnar के रिटायरमेंट के बाद अब इन 5 WWE स्टार्स के मैनेजर बन सकते हैं Paul Heyman
नॉर्थ जोन - कन्हैया वधावन (कप्तान), आयुष बदोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधू, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युधवीर सिंह और निखिल कश्यप.
नॉर्थ-ईस्ट जोन - तेची नेरी, रॉबिन लिंबू, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम, इमलीवाती लेम्तुर, किशन लिंडोह, जोसेफ लाल थानखुमा, अर्पित सुभाष, प्रियोजीत के., रोनाल्ड मेइतेई, आकाश कुमार चौधरी, वीनो जी झिमोमी, लालरेम्पुइया, जोनाथन रोंगसेन, जोतिन सिंह फिरोइजाम और आशीष थापा.
नोट :- नॉर्थ-ईस्ट जोन के कप्तान के नाम का आधिकारिक ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है.