Rishabh Pant: टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जब क्रिकेट के मैदान पर होते हैं तो सभी की निगाहें उनपर टिकी हुई रहती हैं। दलीप ट्रॉफी में ऋषभ पंत विकेट के पीछे अपनी हरकतों की वजह से वो चर्चा में हैं। वो दलीप ट्रॉफी में मैच के दौरान कुलदीप यादव को मैदान पर परेशान करते हुए नजर आए। इस दौरान वो विकेट के पीछे अजीब आवाजें भी निकालते हुए नजर आए।
कुलदीप यादव को किया परेशान
ऋषभ पंत मैदान पर भी कई बार मस्ती करते हुए नजर आते हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी भी उन्हें मस्तीखोर कहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा दलीप ट्रॉफी के मैच के दौरान भी देखने को मिला। दरअसल, इस मैच के 56वें ओवर ओवर में कुलदीप यादव बल्लेबाजी करने आए थे। इस दौरान ऋषभ पंत उन्हें परेशान करने लगे। पंत ने पहले तो उनका हेलमेट पकड़ा और उसे खींचने लगे। इसके बाद उन्होंने कुलदीप का हाथ भी मोड़ दिया। इस दौरान पंत बार-बार कुलदीप को परेशान करने की कोशिश कर रहे थे। इस पर दोनों ही खिलाड़ी हंस रहे थे।
पंत ने इसके बाद कुलदीप की भी टीशर्ट भी पकड़ ली और उनके कंधे पर रख कर कुछ कहने लगे। जिस पर कुलदीप जोर से हंसने भी लगे। बता दें कि दोनों आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। इसके अलावा वो अंडर-19 समय से एक-दूसरे से जानते हैं।
विकेट के पीछे से निकाली अजीब आवाजें
इस मैच के दौरान ऋषभ पंत विकेट के पीछे से अजीब तरह की आवाजें निकाल रहे थे। इस दौरान वो बल्लेबाजों का ध्यान भटकाने के लिए बहुत तेज से हंस रहे थे। पंत के ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दूसरी पारी में दिखाया दम
ऋषभ पंत ने हाल में ही 634 दिन के लंबे इंतजार के बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी की है। दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया बी की ओर से खेलते हुए उनकी वापसी कुछ खास नहीं थी। वो मात्र 7 रन बना कर आउट हो गए। हालांकि दूसरी पारी में अर्धशतक बना कर उन्होंने फॉर्म में वापसी के संदेश दे दिए हैं।
ये भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय, 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines