'ऋषभ पंत कप्तान नहीं..' भड़क गया पूर्व क्रिकेटर; कह दी बड़ी बात

Duleep Trophy 2024: दलीपप ट्रॉफी 2024 में ऋषभ पंत को कप्तानी नहीं मिली है। जिस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने नाराजगी जाहिर करते हुए बड़ा बयान दिया है।

Rishabh Pant

Rishabh Pant

Duleep Trophy 2024: टीम इंडिया इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर चल रही है। लेकिन अब भारतीय टीम के खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज 5 सितंबर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट को लेकर टीमों की घोषणा भी हो चुकी है। दलीप ट्रॉफी से टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी साल 2022 के बाद से रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। पंत को अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली टीम-बी में रखा गया है। वहीं इस टूर्नामेंट में पंत को कप्तानी न मिलने पर अब पूर्व भारतीय दिग्गज भड़क गया है। जिसके बाद इस क्रिकेटर ने पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

‘पंत कप्तान नहीं, मैं हैरान हूं’

श्रीलंका दौरे के बाज अब ऋषभ पंत दलीप ट्रॉफी 2024 में खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि आकाश चोपड़ा को उम्मीद थी कि इस टूर्नामेंट में पंत कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जिसके आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “ऋषभ पंत कप्तान नहीं हैं। उन्हें अभिमन्यु ईश्वरन की टीम में चुना गया है। क्या पंत टेस्ट कप्तानी के लिए भी उम्मीदवार नहीं हैं? मैं थोड़ा हैरान हूं, इससे सहमत नहीं हूं क्योंकि पंत का सबसे अच्छा अवतार आपने टेस्ट क्रिकेटर के रूप में देखा है।” पंत की गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पारी को कोई नहीं भूल सकता है। गाबा टेस्ट को जीतकर इतिहास रचने में पंत ने टीम इंडिया में अहम भूमिका निभाई थी।

टूर्नामेंट में खेले जाएंगे 6 मैच

दलीप ट्रॉफी 2024 5 से 19 सितंबर तक खेला जाएगा। जिसमें चार टीमें चुनी गई है। टीम-ए का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। इसके अलावा टीम-बी की कमान अभिमन्यु ईश्वरन के हाथों में हैं। वहीं टीम-सी रुतुराज गायकवाड़ और टीम-डी के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। इन सभी टीमों के बीच टूर्नामेंट के दौरान 6 मुकाबले खेले जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ