Duleep Trophy 2024: भारत के घरेलू टेस्ट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी की गुरुवार से शुरुआत हो गई, जहां पहले दिन तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। हर्षित राणा, विजय कुमार, खलील अहमद से लेकर आवेश खान, हिमांशु चौहान जैसे कई नाम हैं, जिनकी पेस के आगे स्टार बल्लेबाज नतमस्तक हो गए। गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले दिन इंडिया ए बनाम इंडिया बी और इंडिया सी बनाम इंडिया डी के बीच मैच में सिर्फ एक ही शतक निकला। यह शतक सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने बनाया, जिन्होंने इंडिया बी के खिलाफ 105 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को नाजुक स्थिति से निकाला। आइए एक नजर डालते हैं पहले दिन किन गेंदबाजों ने जलवा बिखेरा।
वैशाक विजय कुमार
दलीप ट्रॉफी के पहले दिन इंडिया सी के लिए खेल रहे वैशाक विजय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट झटके। उनके इस जोरदार प्रदर्शन के सामने इंडिया डी की टीम सिर्फ 164 रनों पर सिमट गई। विजय कुमार ने यहां इंडिया डी के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ-साथ देवदत्त पड्डीकल और अर्शदीप सिंह के विकेट झटके। इंडिया डी के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 86 रनों की पारी खेली। विजय कुमार ने अपने इस प्रदर्शन से टीम इंडिया के लिए भी दावेदारी पेश की है।
हिमांशु चौहान
इंडिया डी की पारी को 164 रनों पर समेटने में इंडिया सी के गेंदबाज विजय कुमार के साथ-साथ हिंमाशु चौहान का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने यहां रिकी भुज और हर्षित राणा के विकेट झटके। उन्होंने इस मैच में नौ ओवर गेंदबाजी की और 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. उनके दो ओवर मेडन भी रहे।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट का काला इतिहास: मैच के दौरान मैदान पर गई 17 क्रिकेटरों की जान, एक भारतीय भी शामिल
हर्षित राणा
दिलीप ट्रॉफी के पहले दिन इंडिया डी के 164 रनों पर ऑलआउट होने के बाद इंडिया सी टीम की बैटिंग आई। यहां हर्षित राणा की अगुवाई में इंडिया डी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रनों पर इंडिया सी के चार विकेट झटक लिए थे। हालांकि इसके बाद बाबा अपराजित और अभिषेक पोरेल के बीच पांचवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई, जिससे विकेटों के गिरने का सिलसिला बंद हुआ।
आवेश खान
इंडिया बी के बल्लेबाजों ने दिलीप ट्रॉफी के पहले दिन इंडिया ए के खिलाफ सात विकेट पर 202 रन बनाए। यहां इंडिया ए के तेज गेंदबाज आवेश खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने यहां कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और सरफराज खान के बड़े विकेट झटके। आवेश के अलावा खलील अहमद और आकाश दीप ने भी अपने-अपने नाम दो-दो विकेट किए।
ये भी पढ़ें:- दलीप ट्रॉफी 2024 के बाद 3 खिलाड़ियों की हो सकती है टेस्ट टीम में एंट्री, सेलेक्टर्स की रहेंगी नजरें
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
20 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
34 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
46 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines