Double Hattrick in a Single Over: इंग्लैंड के एक 9 साल के क्रिकेटर ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. क्रिकेट में हैट्रिक लेना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन एक ही ओवर में दो हैट्रिक यानी लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट लेना किसी चमत्कार से कम नहीं है. ये असंभव सा दिखने वाला कारनामा इंग्लैंड के नन्हे क्रिकेटर रोहन ने कर दिखाया. इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कोई गेंदबाज ये कमाल नहीं कर पााया है.
एक ही ओवर में डबल हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहन ने कैम्ब्रिज के पास ग्रेट शेल्फोर्ड क्रिकेट क्लब की अंडर-9 टीम की ओर से खेलते हुए हिस्टन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने एक ओवर की लगातार छह गेंदों पर 6 बल्लेबाजों को आउट कर डबल हैट्रिक पूरी की. इसी के साथ उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है.
इतना ही नहीं, इस पूरे ओवर में उन्होंने एक भी रन खर्च नहीं किया. रोहन की घातक गेंदबाजी की बदौलत ग्रेट शेल्फोर्ड ने यह मुकाबला 26 रन से अपने नाम किया. उनके इस प्रदर्शन ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों, दर्शकों और कोचिंग स्टाफ सभी को चौंका दिया.
ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के आमिर जंगू ने रचा इतिहास, गेल-लारा के खास क्लब में हुए शामिल, तोड़ डाला 10 साल पुराना रिकॉर्ड
‘ऐसा पल जिंदगीभर नहीं भूलूंगा’
बीबीसी के अनुसार, मैच के बाद रोहन ने कहा कि अपने ओवर की लगातार छठी गेंद पर छठा विकेट लेने के बाद जो जश्न मनाया, वह उनकी जिंदगी का सबसे यादगार पल बन गया. अपनी इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “ऐसा बहुत कम ही होता है.” रोहन ने बताया कि जैसे ही उन्होंने आखिरी विकेट लिया, उनकी पूरी टीम खुशी से मैदान पर दौड़ पड़ी. उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच बॉल भेंट की गई और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया.
बता दें कि, रोहन फिलहाल अपनी स्कूल टीम के साथ-साथ ग्रेट शेल्फोर्ड क्रिकेट क्लब के लिए भी खेलते हैं. उनकी इस अनोखी उपलब्धि के बाद उनके पिता नारायण, टीम के कोच और मैच अंपायर ने भी उनकी जमकर सराहना की. महज 9 साल की उम्र में रोहन ने जिस तरह का रिकॉर्ड बनाया है, उसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
ये भी पढ़ें- MLC में रोमांच की सारी हदें हुई पार! आखिरी ओवर में चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने ली हैट्रिक, फिर अंतिम गेंद पर हुआ करिश्मा
संबंधित खबरें
भारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
35 mins ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
43 mins agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
45 mins agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
1 hr agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
1 hr agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
1 hr agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
2 hrs agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
2 hrs agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
3 hrs agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines