MLC में रोमांच की सारी हदें हुई पार! आखिरी ओवर में चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने ली हैट्रिक, फिर अंतिम गेंद पर हुआ करिश्मा

MLC 2026: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में वॉशिंगटन फ्रीडम और टेक्सेस सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. आखिरी ओवर में अकील हुसैन ने हैट्रिक लेकर मैच का पासा पलट ही दिया था, लेकिन फिर निखिल चौधरी ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी.

MLC 2026 (Image generated by AI)

MLC 2026 (Image generated by AI)

MLC 2026, Washington Freedom vs Texas Super Kings: अमेरिका में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट 2026 के 13वें मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पारी हो गई. वॉशिंगटन फ्रीडम और टेक्सेस सुपर किंग्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में क्रिकेट फैंस को ऐसा रोमांच देखने को मिला, जिसे वे लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे. पहले बल्लेबाजी करते हुए टेक्सेस सुपर किंग्स ने 185 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम ने 19वें ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बना लिए थे और उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 ही रनों की जरूरत थी.

विज्ञापन

लेकिन सुपर किंग्स की ओर से आखिरी ओवर फेंकने आए अकील हुसैन ने हैट्रिक लेकर मैच का रुख ही पलट दिया. मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचा गया और सुपर किंग्स की जीत लगभग तय मानी जा रही थी. लेकिन फिर निखिल चौधरी ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर मैच की कहानी बदल दी और अपनी टीम को एक यादगार जीत दिलाई. आइए आपको आखिरी ओवर का पूरा रोमांच बताते हैं.

विज्ञापन

19 ओवर में बना लिए थे 180 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टेक्सेस सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बनाए थे. टीम के लिए डेवोन फरेरा ने 20 गेंदों में 44 रन और वियान मुल्डर ने 20 गेंदों में 43 रन की विस्फोटक पारियां खेलीं. वहीं, 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम को मिचेल ओवन और स्टीव स्मिथ ने दमदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़कर मैच का रुख अपनी टीम के पक्ष में कर दिया. ओवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. वहीं, स्टीव स्मिथ ने 21 गेंदों में 30 रन का योगदान दिया.

हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद वॉशिंगटन की पारी लड़खड़ा गई. लगातार विकेट गिरने से मैच पूरी तरह रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया. 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 6 विकेट पर 180 रन था और जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों में सिर्फ 6 रन चाहिए थे. लेकिन यहीं से मैच में असली रोमांच देखने को मिला.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- लियोनेल मेसी ने रच डाला इतिहास, FIFA World Cup में ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

आखिरी ओवर में दिखा गजब का रोमांच

आखिरी ओवर में कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अकील हुसैन को गेंद सौंपी और यहीं से मुकाबले में जबरदस्त ड्रामा शुरू हुआ. ओवर की पहली गेंद पर मार्को यानसन कोई रन नहीं बना सके, जबकि दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए. इसके बाद अकील ने लगातार दो गेंदों पर अपोंसो और आसिफ महमूद को पवेलियन भेजते हुए शानदार हैट्रिक पूरी कर ली. वह MLC के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने. अकील की हैट्रिक के बाद अचानक ऐसा लगने लगा कि टेक्सेस सुपर किंग्स मैच जीत जाएगी. हालांकि, मैच की कहानी अभी बाकी थी.

दूसरे छोर पर, भारत में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निखिल चौधरी 18 गेंदों में 21 रन बनाकर मौजूद थे और उन्होंने नॉन-स्ट्राइकर एंड से पूरी हैट्रिक देखी. 5वीं गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन ने एक रन लेकर किसी तरह निखिल को स्ट्राइक दिलाई. अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे. इस दबाव के स्थिति में निखिल ने शानदार शॉट खेलते हुए गेंद को सीधे सीमा रेखा के पार पहुंचते हुए छक्का जड़ा दिया. इस छक्के ने वॉशिंगटन फ्रीडम को एक बेहद रोमांचक और यादगार जीत दिला दी, जबकि अकील की हैट्रिक बेकार चली गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ