W,W,W,W,W,W… एक ओवर में 6 विकेट, 9 साल के बच्चे ने डबल हैट्रिक से मचाई सनसनी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
Double Hattrick in a Single Over: इंग्लैंड के 9 वर्षीय गेंदबाज रोहन ने एक लोकल क्रिकेट मैच में एक ओवर में डबल हैट्रिक लेकर सबको चौंका दिया है. रोहन ने लगातार लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट लेकर नया इतिहास रच दिया है.
Double Hattrick in a Single Over (Image generated by AI)
---विज्ञापन---
Double Hattrick in a Single Over: इंग्लैंड के एक 9 साल के क्रिकेटर ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. क्रिकेट में हैट्रिक लेना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन एक ही ओवर में दो हैट्रिक यानी लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट लेना किसी चमत्कार से कम नहीं है. ये असंभव सा दिखने वाला कारनामा इंग्लैंड के नन्हे क्रिकेटर रोहन ने कर दिखाया. इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कोई गेंदबाज ये कमाल नहीं कर पााया है.
एक ही ओवर में डबल हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहन ने कैम्ब्रिज के पास ग्रेट शेल्फोर्ड क्रिकेट क्लब की अंडर-9 टीम की ओर से खेलते हुए हिस्टन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने एक ओवर की लगातार छह गेंदों पर 6 बल्लेबाजों को आउट कर डबल हैट्रिक पूरी की. इसी के साथ उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है.
इतना ही नहीं, इस पूरे ओवर में उन्होंने एक भी रन खर्च नहीं किया. रोहन की घातक गेंदबाजी की बदौलत ग्रेट शेल्फोर्ड ने यह मुकाबला 26 रन से अपने नाम किया. उनके इस प्रदर्शन ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों, दर्शकों और कोचिंग स्टाफ सभी को चौंका दिया.
बीबीसी के अनुसार, मैच के बाद रोहन ने कहा कि अपने ओवर की लगातार छठी गेंद पर छठा विकेट लेने के बाद जो जश्न मनाया, वह उनकी जिंदगी का सबसे यादगार पल बन गया. अपनी इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "ऐसा बहुत कम ही होता है." रोहन ने बताया कि जैसे ही उन्होंने आखिरी विकेट लिया, उनकी पूरी टीम खुशी से मैदान पर दौड़ पड़ी. उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच बॉल भेंट की गई और 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड भी दिया गया.
बता दें कि, रोहन फिलहाल अपनी स्कूल टीम के साथ-साथ ग्रेट शेल्फोर्ड क्रिकेट क्लब के लिए भी खेलते हैं. उनकी इस अनोखी उपलब्धि के बाद उनके पिता नारायण, टीम के कोच और मैच अंपायर ने भी उनकी जमकर सराहना की. महज 9 साल की उम्र में रोहन ने जिस तरह का रिकॉर्ड बनाया है, उसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
Double Hattrick in a Single Over: इंग्लैंड के एक 9 साल के क्रिकेटर ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. क्रिकेट में हैट्रिक लेना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन एक ही ओवर में दो हैट्रिक यानी लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट लेना किसी चमत्कार से कम नहीं है. ये असंभव सा दिखने वाला कारनामा इंग्लैंड के नन्हे क्रिकेटर रोहन ने कर दिखाया. इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कोई गेंदबाज ये कमाल नहीं कर पााया है.
एक ही ओवर में डबल हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहन ने कैम्ब्रिज के पास ग्रेट शेल्फोर्ड क्रिकेट क्लब की अंडर-9 टीम की ओर से खेलते हुए हिस्टन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने एक ओवर की लगातार छह गेंदों पर 6 बल्लेबाजों को आउट कर डबल हैट्रिक पूरी की. इसी के साथ उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है.
---विज्ञापन---
इतना ही नहीं, इस पूरे ओवर में उन्होंने एक भी रन खर्च नहीं किया. रोहन की घातक गेंदबाजी की बदौलत ग्रेट शेल्फोर्ड ने यह मुकाबला 26 रन से अपने नाम किया. उनके इस प्रदर्शन ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों, दर्शकों और कोचिंग स्टाफ सभी को चौंका दिया.
🚨 Double hat‑trick! 9‑year‑old Rohan takes six wickets in an over 🚨
Rohan bowled six consecutive balls and dismissed six batters.
बीबीसी के अनुसार, मैच के बाद रोहन ने कहा कि अपने ओवर की लगातार छठी गेंद पर छठा विकेट लेने के बाद जो जश्न मनाया, वह उनकी जिंदगी का सबसे यादगार पल बन गया. अपनी इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “ऐसा बहुत कम ही होता है.” रोहन ने बताया कि जैसे ही उन्होंने आखिरी विकेट लिया, उनकी पूरी टीम खुशी से मैदान पर दौड़ पड़ी. उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच बॉल भेंट की गई और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया.
---विज्ञापन---
बता दें कि, रोहन फिलहाल अपनी स्कूल टीम के साथ-साथ ग्रेट शेल्फोर्ड क्रिकेट क्लब के लिए भी खेलते हैं. उनकी इस अनोखी उपलब्धि के बाद उनके पिता नारायण, टीम के कोच और मैच अंपायर ने भी उनकी जमकर सराहना की. महज 9 साल की उम्र में रोहन ने जिस तरह का रिकॉर्ड बनाया है, उसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
हिंदी न्यूज़/खेल/W,W,W,W,W,W… एक ओवर में 6 विकेट, 9 साल के बच्चे ने डबल हैट्रिक से मचाई सनसनी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.