MI vs DC Playing 11: सूर्यकुमार यादव की हुई एंट्री तो किसे बाहर करेंगे हार्दिक, दिल्ली के लिए भी स्टार खिलाड़ी की इंजरी ने बढ़ाई चिंता

IPL 2024 Mumbai Indians vs Delhi Capitals Playing 11: आईपीएल 2024 में रविवार 7 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले होने वाले हैं। दोपहर के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकते हैं।

IPL 2024 MI vs DC Playing 11 Suryakumar Yadav Entry Kuldeep Yadav Injury Tension for Delhi capitals

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स।

IPL 2024 Mumbai Indians vs Delhi Capitals Playing 11: आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला 7 अप्रैल को दोपहर साढ़े 3 बजे से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें कड़ा अभ्यास कर रही हैंl। मुंबई को पहले 3 मैच में लगातार तीन हार के बाद खाता खुलने का इंतजार है, तो वहीं दिल्ली की टीम भी पहले चार में से तीन मुकाबले हार चुकी है। मुंबई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। वहीं चेन्नई को हराने वाली दिल्ली की नजरें भी लय में वापसी करने पर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की एंट्री से कौन होगा बाहर??

अब सबसे बड़ी खुशखबरी मुंबई के फैंस के लिए है कि सूर्यकुमार यादव टीम के साथ जुड़ गए हैं। उनका खेलने भी लगभग तय नजर आ रहा। अगर उन्हें हार्दिक प्लेइंग 11 में मौका देते हैं तो बाहर होने के लिए सबसे पहला और एकमात्र नाम आ रहा है नमन धीर का। तीनों मैच में उनका बल्ला नंबर 3 की अहम पोजीशन पर खामोश रहा है। ऐसे में दिल्ली के खिलाफ सूर्या की उनकी जगह एंट्री हो सकती है। इसके अलावा पिछले सीजन के स्टार नेहाल वढेरा का इस मुकाबले में बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेलना भी तय माना जा रहा है। वहीं गेंदबाजी में भी मफाका की जगह नुवान तुषार आ सकते हैं।

विज्ञापन

DC में कौन लेगा चोटिल कुलदीप यादव की जगह?

यह बात तो सूर्यकुमार यादव और मुंबई इंडियंस की हुई। मगर दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 पर भी सस्पेंस खड़ा हो गया है। कुलदीप यादव निगल से परेशान हैं और उनका मुंबई के खिलाफ बाहर होना तय है। उनकी कमी पूरी करना किसी के लिए भी मुश्किल होगा। कुलदीप एक चाइनामैन गेंदबाज हैं और किसी भी खिलाड़ी के लिए फिलहाल उनकी पूर्ति करना आसान नहीं है। कुलदीप की जगह या तो पंत एक बल्लेबाज अधिक खिलाएंगे वरना ललित यादव को इस मैच में चांस मिल सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित Playing 11

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएट्जी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।

इम्पैक्ट प्लेयर: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, क्वेना मफाका, नेहाल वढेरा, शम्स मुलानी।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, ललित यादव, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, रसिख सलाम दर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ