Hardik Pandya: IPL 2022 से पहले फ्रेंचाइजी की संख्या में इजाफा हुआ। BCCI ने 8 के बजाए 10 टीमों के बीच टूर्नामेंट कराने का फैसला लिया। ऐसे में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 2 नई टीम देखने को मिलीं। गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को और लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल का अपना कप्तान बनाया। हार्दिक की कप्तानी में GT ने पहले ही सीजन में खिताब अपने नाम किया। पांड्या यहीं नहीं रुके और IPL 2023 में अपनी टीम को फाइनल तक ले गए। निर्णायक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने GT को 5 विकेट से हराया।
भविष्य के कप्तान माने जाने लगे थे पांड्या
2 सीजन कप्तानी में जौहर दिखाने वाले हार्दिक को भारतीय टीम का भविष्य का कप्तान माना जाने लगा। वह टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आए। IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया। इसके बाद हार्दिक को MI की कमान सौंप दी गई। हालांकि, हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस सीजन पहले 3 मुकाबले हार चुकी है। इसके बाद से हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या गुजरात टाइटंस की सफलता के पीछे मेंटॉर आशीष नेहरा का हाथ था।
नेहरा को बताया गया था असली कप्तान
पिछले 2 सीजन में गुजरात टाइटंस के मुकाबलों के दौरान आशीष नेहरा ग्राउंड से ही अपनी टीम को दिशा-निर्देश देते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हुए थे जिनमें दावा किया गया था कि आशीष नेहरा ही GT के असली कप्तान हैं। हार्दिक और नेहरा की जोड़ी में गुजरात लगातार जीत दर्ज कर रही थी। अब मुंबई इंडियंस में हार्दिक अकेले कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं, ऐसे में उन पर जीत के साथ ही फैंस की उम्मीदों का भारी दबाव है। हार्दिक के ज्यादातर फैसले गलत साबित होते नजर आ रहे हैं। पहले 2 मुकाबलों में हार्दिक ने पहला ओवर किया, वहीं तीसरे मैच में उन्होंने गेंदबाजी ही नहीं की। वह खुद गेंद और बल्लेबाज से निराश कर रहे हैं।
गुजरात अभी भी अच्छा कर रही
दूसरी ओर आशीष नेहरा अभी भी फुटबॉल मैनेजर की तरह गुजरात टाइटंस के नए कप्तान शुभमन गिल को मैदान के बाहर से गाइड कर रहे हैं। गिल और नेहरा की साझेदारी में गुजरात टाइटंस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। GT ने अब तक 3 में से 2 मैच जीते हैं। गिल के पास कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है। उनके पास मोहम्मद शमी जैस मैच विनर खिलाड़ी भी नहीं है। फिर भी टीम नेहरा के नेतृत्व में जीत दर्ज कर रही है।
मुंबई को नहीं मिली एक भी जीत
मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 में अब तक 3 मैच खेले हैं और उन्हें सभी में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से हराया था। अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार मिली थी। SRH ने MI को 31 रन से हराया था। इस मैच में हैदराबाद ने मुंबई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी और 277 रन बनाए दिए थे। मुंबई के बल्लेबाजों ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन हार्दिक की धीमी पारी के कारण MI को हार मिली। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: बदल गया आईपीएल 17 का शेड्यूल, जानें कौन-कौन से मैचों की तारीख बदली
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विश्व कप से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी WC से बाहर
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines