T20 World Cup 2024: IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन भले ही निराशाजनक रहा हो, पर कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। मौजूदा सीजन में RCB ने अब तक 7 मैच खेले हैं और 1 ही मैच जीता है। 2 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस सीजन शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। वह अपनी टीम के लिए फिनिशर का रोल प्ले कर रहे हैं। उन्होंने 6 पारियों में अब तक 226 रन बनाए हैं। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए कार्तिक को भारतीय स्क्वॉड में जगह मिल सकती है।
टी20 विश्व कप में कार्तिक का प्रदर्शन
टी20 विश्व कप में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है। वह टूर्नामेंट के 3 सीजन खेले हैं और 100 रन तक नहीं बना पाए हैं। कार्तिक ने टी20 विश्व कप में अब तक 10 मैच खेले हैं और 8.87 की औसत से सिर्फ 71 रन बनाए हैं। कार्तिक ने सबसे पहले टी20 विश्व कप 2007 में 4 मुकाबले खेले थे और 9.33 की औसत से 28 रन बनाए थे। इसके बाद वह टी20 विश्व कप 2010 में खेलते हुए नजर आए थे। इस टूर्नामेंट में उन्हें 2 मुकाबले खेलने का मौका मिला था और 14.50 की औसत से 29 रन बनाए थे।
पिछले टी20 विश्व कप में बनाए थे 14 रन
IPL 2022 में दिनेश कार्तिक ने उम्दा बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 16 मुकाबलों में 55 की औसत से 183.33 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी। हालांकि, पिछले टी20 विश्व कप में कार्तिक फिर फेल हुए थे। उन्होंने 4 मुकाबलों में 4.66 की खराब औसत से सिर्फ 14 रन बनाए थे। आंकड़ों से साफ है कि टी20 विश्व कप में कार्तिक का बल्ला कभी नहीं चला है।
टी20 विश्व कप में कार्तिक का प्रदर्शन
टी20 विश्व कप 2007: 4 मैच, 28 रन
टी20 विश्व कप 2010: 2 मैच, 29 रन
टी20 विश्व कप 2022: 4 मैच, 14 रन
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: नए चेहरों के बजाए अनुभव को तरजीह देंगे सिलेक्टर, देखें विश्व कप का संभावित स्क्वॉड
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘अगर ये शतक विराट कोहली ने बनाया होता…’, बटलर के शतक पर हरभजन सिंह ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
1 hr agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines