VHT 2025: 15 चौके- 8 छक्के, ध्रुव जुरेल ने ठोका धांसू शतक, विरोधी गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे

Dhruv Jurel Century Vijay Hazare Trophy 2025-26: देश में इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन हो रहा है, जिसमें भारत के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. यूपी की ओर से ध्रुव जुरेल ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने बड़ौदा के गेंदबाजों की हवा निकाल दी. जुरेल ने अपनी पारी के दौरान चौके और छक्कों में भी डील की.

ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल

Dhruv Jurel UP vs Baroda: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इन दिनों उत्तर प्रदेश की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भाग ले रहे हैं. जुरेल ने बड़ौदा के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और धांसू शतक ठोककर विरोधी गेंदबाजों की हवा निकाल दी. जुरेल ने अपनी बल्लेबाजी से इस मैच में कोहराम मचा दिया. उनके अलावा यूपी की ओर से रिंकू सिंह ने भी शानदार बल्लेबाजी की. यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया है.

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल का धांसू शतक

29 दिसंबर को ग्रुप B में उत्तर प्रदेश और बड़ौदा के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. राजकोट में खेले जा रहे इस मैच में जुरेल नंबर 3 पर यूपी की ओर से बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. शुरुआत से ही वह अच्छी लय में दिखे. उन्होंने 101 गेंदों में 160 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके के अलावा 8 छक्के जड़े. जुरेल ने अंत तक नाबाद रहकर अपनी टीम के लिए अहम योगदान निभाया. इससे पहले भी जुरेल ने इस प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने इस मैच से पहले हैदराबाद के खिलाफ 80 और चंडीगढ़ के खिलाफ 67 रनों की पारी खेली थी. जुरेल लगातार इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने वनडे फॉर्मेट में भी टीम इंडिया के लिए दावा ठोक दिया है. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है.

विज्ञापन

यूपी ने बनाया विशाल स्कोर

उत्तर प्रदेश की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे अभिषेक गोस्वामी ने 51 गेंदों में 51 रन बनाए, जबकि आर्यन जुयाल ने 38 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली. इसके अलावा प्रशांत वीर ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए. सीएसके ने उन्हें इस साल ही ऑक्शन में 14.02 करोड़ रुपये में खरीदा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ