IPL 2026: SRH के तूफानी बल्लेबाज के सिर सजी ऑरेंज कैप, टॉप 5 में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की दौड़ रोचक होती जा रही है. अभी सनराइजर्स हैदराबाद के दो बल्लेबाज टॉप पर बने हुए हैं. लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. आइए जानते हैं कि टॉप 5 में कौन-कौन से बल्लेबाज हैं.

Heinrich Klaasen Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस पर सभी की नजर बनी हुई है. लीग स्टेज अपने अंतिम चरण पर है और हर खिलाड़ी अब अधिक से अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप के करीब पहुंचना चाहता है. अभी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने का ताज SRH के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के सिर पर सजा हुआ है. आइए ऑरेंज कैप की दौड़ में मौजूद टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन2 / 6

हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 11 मैचों में अब तक 494 रन बनाए हैं. क्लासेन का औसत 54.88 रहा है और उन्होंने 157.32 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. उन्होंने IPL 2026 में कुल 5 अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा3 / 6

हेनरिक क्लासेन के साथी अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. उन्होंने 11 मैचों में 47.50 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 475 रन बनाए हैं. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 210.17 का रहा है. अभिषेक इस सीजन अब तक 1 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं.

केएल राहुल

केएल राहुल4 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ओपनर केएल राहुल ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 11 मैचों में 468 रन बनाए हैं. राहुल ने 180 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की हैं और अब तक 24 छक्के जड़ चुके हैं. DC की भिड़ंत आज PBKS से होने वाली है. इस मैच में बड़ी पारी खेलकर राहुल नंबर 1 बन सकते हैं.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल5 / 6

शुभमन गिल IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं. उन्होंने 10 मैचों में 462 रन बनाए हैं. गिल इस सीजन GT के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. गिल ने अब तक 4 अर्धशतक जड़े हैं.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी6 / 6

15 साल के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की दौड़ में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं. वैभव ने अब तक 236.55 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और उनका औसत 40 का रहा है. सूर्यवंशी ने IPL 2026 में एक जोरदार शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन