Dhananjaya de Silva: श्रीलंका क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आई है. दिग्गज ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा ने अचानक श्रीलंका की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से कप्तानी पद से हटने का फैसला किया है. जनवरी 2024 में उन्हें टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी और अब करीब 3 साल बाद ही उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. धनंजय ने श्रीलंका की सिलेक्शन कमेटी को एक पत्र लिखकर कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी है. उनका मानना है कि अब यह जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंप देनी चाहिए.
धनंजय डी सिल्वा ने छोड़ दी टेस्ट टीम की कप्तानी
धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका की सिलेक्शन कमेटी को पत्र लिखकर कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी दी है. डी सिल्वा ने अपने पत्र में कहा कि, “मेरा मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपी जानी चाहिए. हालांकि, उन्होंने पुष्टि कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर श्रीलंका के लिए खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. श्रीलंका क्रिकेट के CEO एशले डी सिल्वा ने टेस्ट क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. “श्रीलंका क्रिकेट उनके बाकी करियर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है और हमारी टेस्ट टीम को लीड करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करता है.”
कुसल मेंडिस को मिल सकती है कप्तानी
धनंजय डी सिल्वा के कप्तानी पद छोड़ने के बाद श्रीलंका की ओर से नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है. श्रीलंका को 9 नवंबर से पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में श्रीलंकाई टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर मौजूद श्रीलंकाई टीम के लिए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबकि कुसल मेंडिस को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है.
कैसा रहा धनंजय डी सिल्वा का कप्तानी रिकॉर्ड?
धनंजय डी सिल्वा ने 2024 में दिमुथ करुणारत्ने की जगह श्रीलंका टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी. डी सिल्वा ने 18 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की, जिसमें से 7 मैचों में श्रीलंका को जीती मिली, जबकि 8 में टीम को हार सामन करना पड़ा. वहीं, 3 मैच ड्रा रहे. कप्तान के तौर पर डी सिल्वा ने 36.45 की औसत से 1130 रन बनाए और 44.4 की बॉलिग औसत से 9 विकेट हासिल किए. डी सिल्वा की कप्तानी में श्रीलंका को हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-1 से हार झेलनी पड़ी थी.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल
धनंजय डी सिल्वा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
35 वर्षीय धनंजय डी सिल्वा श्रीलंका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. डी सिल्वा ने 2015 में श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया. डी सिल्वा ने श्रीलंका के लिए अब तक 69 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 123 पारियों में उन्होंने 38.86 की औसत से कुल 4431 रन बनाए. उनके नाम टेस्ट में 13 शतक और 20 अर्धशतक दर्ज हैं. वहीं, उन्होंने टेस्ट में गेंदबाजी से 43 विकेट हासिल किए हैं.
इसके अलावा, उन्होंने श्रीलंका के लिए खेले 93 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 1924 और 890 रन बनाए हैं. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने वनडे में 48 विकेट और टी20I में 17 विकेट चटकाए हैं.
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
15 mins agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
49 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
3 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines