IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज होने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। इस लीग के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए गुड न्यूज है, जहां बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने प्रैक्टिस मैच में अपने हाथ खोलते हुए सिर्फ 48 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली है। उनकी यह पारी इसलिए भी अहम है, क्योंकि आरसीबी के टॉप ऑर्डर में पडीक्कल एकमात्र बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
बता दें कि पडीक्कल ने पांच साल पहले अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तब आरसीबी की तरफ से डेब्यू करते हुए पहले ही सीजन में 15 मैचों में 31.53 की औसत से 473 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने इसके अगले साल भी आरसीबी के लिए खेलते हुए 31.61 की औसत से 411 रन बनाए, जिसमें एक जोरदार शतक शामिल था।
यह भी पढ़ें: ‘साल 2029 तक खेल सकते हैं एमएस धोनी’, CSK के साथी खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान
देवदत्त की 2022 में हुई राजस्थान में एंट्री
इसके अगले साल यानी 2022 में आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया, जिसके बाद उनकी राजस्थान रॉयल्स में एंट्री हुई, जहां इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इस सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 22.12 की औसत से 376 रन बनाए, जिसमें एक फिफ्टी शामिल थी।
पिछले साल LSG के लिए खेले पडीक्कल
पडीक्कल को साल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया, लेकिन यह सीजन उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने 7 मैचों में केवल 5.43 की औसत से 38 रन बनाए, जिसकी वजह से टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया। पिछले साल मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने उन्हें एक बार फिर से अपने दल में शामिल किया है।
IPL 2025 के लिए RCB का फुल स्क्वॉड- विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, रसीक डार, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, टिम डेविड, देवदत्त पडीक्कल, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडगे, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी।
यह भी पढ़ें: धाकड़ ऑलराउंडर के गेंदबाजी एक्शन को मिली मंजूरी, चैंपियंस ट्रॉफी से भी चूक गया था खिलाड़ी
संबंधित खबरें
199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
49 mins ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
2 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
10 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
10 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
12 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
12 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines