धाकड़ ऑलराउंडर के गेंदबाजी एक्शन को मिली मंजूरी, चैंपियंस ट्रॉफी से भी चूक गया था खिलाड़ी

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के धाकड़ ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के गेंदबाजी एक्शन से अब बैन हट गया है। जिसके बाद ऑलराउंडर ने राहत की सांस ली है।

Shakib Al Hasan

Shakib Al Hasan

विज्ञापन

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने राहत की सांस ली है। अपने गेंदबाजी पर लंबे समय तक बैन झेलने के बाद अब शाकिब ने गेंदबाजी टेस्ट पास कर लिया है, जिसके बाद उनको गेंदबाजी करने के लिए क्लीन चिट भी मिल गई है। गेंदबाजी पर बैन लगने के चलते शाकिब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी नहीं खेल पाए थे। जिसको शाकिब ने अपने आखिरी आईसीसी इवेंट के तौर पर चुना था।

क्लीन चिट मिलने से खुश हुए शाकिब

गेंदबाजी एक्शन को क्लीन चिट मिलने के बाद शाकिब अल हसन भी काफी खुश दिखाई दिए। इसको लेकर उन्होंने कहा “खबर सही है (गेंदबाजी टेस्ट पास करने के बारे में) और मुझे फिर से गेंदबाजी करने की अनुमति मिल गई है।”

विज्ञापन

सितंबर 2024 में लगा था बैन

शाकिब के गेंदबाजी एक्शन की पहली बार सितंबर 2024 में समरसेट के खिलाफ सरे की ओर से काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान जांच हुई थी। इसके बाद, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उन्हें निलंबित कर दिया, जिसमें उनकी गेंदबाजी एक्शन को अवैध घोषित किया गया था।

टेस्ट और टी20 से ले चुके हैं संन्यास

शाकिब अल हसन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ था। इसके बाद शाकिब ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके अलावा शाकिब टी20 इंटरनेशनल से भी संन्यास ले चुके हैं। अपने करियर में शाकिब ने 71 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 4609 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए शाकिब ने 246 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

700 से ज्यादा चटकाए विकेट

शाकिब अल हसन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 700 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं। 247 वनडे मैचों में गेंदबाजी करते हुए उनके नाम 317 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा 129 टी20 मैचों में शाकिब ने 149 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ