रोबोट डॉग का नाम 'चंपक' रखने पर बुरी तरह फंसी BCCI, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

IPL 2025: आईपीएल 2025 के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने बीसीसीआई को नोटिस भेजा है। मामला बीसीसीआई के एआई रोबोट से जुड़ा है।

BCCI (7)

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आधा से ज्यादा सफर खत्म हो गया है। आईपीएल 2025 के बीच बीसीसीआई को बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई को उसके रोबोट कुत्ते (चंपक) की वजह से नोटिस मिल गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने बीसीसीआई को नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा है। बीसीसीआई आईपीएल 2025 के दौरान रोबोट का इस्तेमाल कर रही है, जिसका नाम चंपक रखा गया है। हालांकि अब चंपक का नाम रखना बीसीसीआई को महंगा पड़ सकता है।

विज्ञापन

फंस गई बीसीसीआई

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को एक कानूनी नोटिस जारी किया है। ये नोटिस एक पॉपुलर बच्चों की मैग्जीन “चंपक” की ओर से की गई शिकायत के बाद भेजा गया है। दरअसल, बीसीसीआई ने हाल ही में अपने नए रोबोटिक डॉग का नाम “चंपक” रखा है, जिस पर मैग्जीन के पब्लिशर ने आपत्ति जताते हुए इसे उनके ट्रेडमार्क का उल्लंघन बताया है।

विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीसीसीआई से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई की तारीख 9 जुलाई तय की गई है।

क्या है रोबोट डॉग ‘चंपक’?

बीसीसीआई का यह रोबोटिक डॉग तकनीक की एक बेहतरीन मिसाल है। इसमें कई एडवांस कैमरे लगे हैं जो मैच के दौरान दर्शकों को नए और दिलचस्प एंगल से तस्वीरें और वीडियो दिखाते हैं। इस डिवाइस में मल्टीपल सेंसर लगे हैं जो खिलाड़ियों के प्रदर्शन का डेटा रिकॉर्ड कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह रोबोट डॉग खुद से चार्ज हो सकता है और अगर यह गिर जाए तो अपने आप खड़ा भी हो सकता है। इसे खिलाड़ियों की प्रैक्टिस, मैच से पहले की तैयारियों और हाफ टाइम में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी एक खासियत यह भी है कि यह सोशल मीडिया पर लाइव कंटेंट पोस्ट कर सकता है। यहां तक कि यह मैदान पर खिलाड़ियों तक ड्रिंक्स भी पहुंचा सकता है। इसके अतिरिक्त, यह खिलाड़ियों की हार्ट रेट और पल्स रेट को भी मॉनिटर कर सकता है।

नाम को लेकर विवाद

“चंपक” नाम एक लंबे समय से बच्चों की दुनिया में लोकप्रिय मैग्जीन से जुड़ा है। प्रकाशकों का कहना है कि बीसीसीआई ने इस नाम का इस्तेमाल करके उनके ब्रांड की पहचान को नुकसान पहुंचाया है। अब देखना यह होगा कि कोर्ट इस ट्रेडमार्क विवाद में किसके पक्ष में फैसला सुनाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ